फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Shuttering work completed, raft casting started

शटरिंग का काम पूरा, राफ्ट की ढलाई शुरू

Fri, 01 Oct 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Shuttering work completed, raft casting started
अयोध्या। राममंदिर की नींव के ऊपर 1.5 मीटर ऊंची राफ्ट ढालने के लिए चल रहा शटरिंग का काम गुरुवार को पूरा हो गया। शटरिंग का काम पूरा होते ही गुरुवार रात से राफ्ट की ढलाई का काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसकी औपचारिक शुरुआत संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने किया। राफ्ट की ढलाई का काम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान पर केवल रात में ही किया जाएगा।
राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला के मंदिर निर्माण की प्रक्रिया के बीच राफ्ट निर्माण की औपचारिक शुरुआत गुरुवार से हो गई है। इससे पूर्व नींव का काम पूरा होने के बाद राफ्ट निर्माण शुरू करने के लिए ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा पूजन अर्चन भी किया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद उत्खनित क्षेत्र के किनारों पर प्लाई के टुकड़ों से शटरिंग का काम शुरू हुआ था जो कि गुरुवार को पूरा हो गया है। गुरुवार की ही शाम लगभग 7 बजे संघ के पूर्व कार्यवाह भैया जी जोशी एवं राम मंदिर के ट्रस्टी अनिल मिश्रा की मौजूदगी में राफ्ट की ढलाई का काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार सौ गुणा तीन सौ लंबे-चौड़े क्षेत्रफल में राफ्ट ढलाई की प्रक्रिया अलग-अलग भागों में बांटकर की जाएगी। बताया गया कि ढलाई का काम सबसे पहले गर्भगृह की तरफ से किया जाएगा। इसका मुख्य कारण पश्चिम से पूरब दिशा की ढाल है।
तापमान के पैमाने को बरकरार रखने की अनिवार्यता के मद्देनजर ही राफ्ट ढलाई का कार्य रात में किया जाएगा। राफ्ट की ढलाई आईआईटी के विशेषज्ञों की बताई गई तकनीक पर की जाएगी।
इसके लिए दो चिलिंग प्लांट लगे हैं, जिसमें आठ डिग्री सेल्सियस तापमान पर मटीरियल की मिक्सिंग होगी। बड़ी मात्रा में बर्फ का प्रयोग होगा। ढलाई के वक्त इसका तापमान अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
रामजन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र का कहना है कि जिस इंजीनियर फिल्ड मटेरियल से पूर्व में 48 लेयर बिछाई गयी है। उसका मसाला बहुत सूखा होता था और उसमें नाम मात्र के लिए पानी डाला जाता था।

इसके विपरीत राफ्ट ढलाई का मसाला गीला होगा और इसे डालने पर मसाला आसपास क्षेत्र में बहकर फैल जाएगा। इसी के चलते निर्माण के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए जाएंगे।
उसमें मसाला भरकर सूखने के लिए छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि डेढ़ मीटर ऊंचे राफ्ट के लिए एक-एक ब्लॉक में पूरी ऊंचाई में मसाला भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed