{"_id":"61c21f69fb517539640800ab","slug":"shri-ram-janmabhoomi-permanent-security-committee-meeting-held","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर: सीआईएसएफ की रिपोर्ट के बाद तैयार होगा सुरक्षा का नया खाका, बढ़ेगी सीटीटीवी कैमरों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर: सीआईएसएफ की रिपोर्ट के बाद तैयार होगा सुरक्षा का नया खाका, बढ़ेगी सीटीटीवी कैमरों की संख्या
सार
श्रीरामजन्मभूमि स्थाई सुरक्षा समिति की बैठक में अस्थायी मंदिर में रामलला के दर्शन को सुगम बनाने के लिए नया गैंग वे लगाने सहित सीटीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने पर भी चर्चा की गई है। वीआईपी दर्शन के लिए अलग से मार्ग बनेगा। बिड़ला धर्मशाला से सुग्रीव किला होते हुए रामजन्मभूमि मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
एडीजी सुरक्षा ने श्रीरामजन्मभूमि की सुरक्षा परखी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीरामजन्मभूमि स्थाई सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में रामभक्तों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर मंथन किया गया। इससे पूर्व एडीजी सुरक्षा वीके सिंह मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामजन्मभूमि परिसर का करीब एक घंटे तक निरीक्षण किया।
इसके बाद परिसर में ही अधिकारियों के साथ बैठक कर राममंदिर निर्माण को लेकर नए सिरे से तैयार हो रहे सुरक्षा खाका को लेकर चर्चा की गई। अभी सीआईएसएफ की रिपोर्ट का इंतजार है, इस रिपोर्ट के बाद सुरक्षा का नया खाका तैयार किया जाएगा।
एडीजी ने पश्चिम दिशा में हो रहे राममंदिर के रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य को भी देखा। यह सुरक्षा दीवार राममंदिर के तीन तरफ बनाई जाएगी। पश्चिम दिशा में रामजन्मभूमि के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई है। इसके अलावा राममंदिर के लिए बन रहे नए प्रवेश मार्ग का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
अस्थायी मंदिर में रामलला के दर्शन को सुगम बनाने के लिए नया गैंग वे लगाने सहित सीटीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने पर भी चर्चा की गई है। वीआईपी दर्शन के लिए अलग से मार्ग बनेगा। बिड़ला धर्मशाला से सुग्रीव किला होते हुए रामजन्मभूमि मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

बताया गया कि शीघ्र ही यह मार्ग भक्तों के लिए सुगम हो जाएगा। राममंदिर निर्माण के साथ ही रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। प्रतिदिन करीब आठ से दस हजार भक्त रामलला के दर्शन को पहुंच रहे हैं। वीकेंड व पर्व त्योहारों पर इनकी संख्या दो से तीन गुना तक बढ़ जाती है।
ऐसे में नया दर्शन मार्ग शुरू होने से भीड़ नियंत्रित करने में आसानी होगी। फिलहाल नई सुरक्षा व्यवस्था व आदि सुविधाओं को लेकर अभी समिति को सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरफक्षा बल) की रिपोर्ट का इंतजार है। विगत दिनों सीआईएसएफ की टीम रामजन्मभूमि परिसर का सर्वे कर चुकी है। रामजन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर सुविधा के लिए क्या किया जाना है, वह इसकी रिपोर्ट देगी।
इस रिपोर्ट के बाद सुरक्षा व सुविधा के नए प्लान पर काम शुरू होगा। बैठक में डीआईजी सीआरपीएफ संजीव राय्र आईबी के निदेशक रमाकांत गुप्त, आईजी जोन केपी सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, एसएसपी शैलेश पांडेय, एसपी सुरक्षा पंकज पांडेय सहित अन्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
अभी नही बढ़ेगा दर्शन का समय
राममंदिर के ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र भी बैठक में शामिल रहे। विगत दिनों हुई बैठक में रामलला के दर्शन का समय बढ़ाने पर हुई चर्चा पर कहा कि अभी ऐसी कोई तैयारी नहीं है। जब तक भक्तों के लिए सुविधाएं नहीं विकसित हो जातीं और सुरक्षा प्रोटोकाल को भी देखते हुए इसको लेकर अभी निर्णय करना जल्दबाजी होगी। सुरक्षा को देखते हुए रात में रामलला के दर्शन में समस्या खड़ी हो सकती है ऐसे में फिलहाल अभी दर्शन का समय नहीं बढ़ाया जाएगा।