फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Shri Ram-Janki will have darshan of 125 kg grains today

125 किलो अनाज बने श्रीराम-जानकी के आज होंगे दर्शन

Sat, 23 Oct 2021 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram-Janki will have darshan of 125 kg grains today
अयोध्या। मध्य प्रदेश के 60 कलाकारों द्वारा अवध इंटरनेशनल स्कूल आशापुर में 11 हजार वर्ग फीट के भूखंड पर 125 किलोग्राम अनाज के दानों से बनाई जा रही श्रीराम-जानकी की कलाकृति का आज लोकार्पण होगा। कलाकार श्रीराम-जानकी की छवि हनुमान के साथ उकेर रहे हैं।
विज्ञापन

हरदा मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल की कर्मभूमि है। उनके सानिध्य में सतीश गुर्जर व उनकी टीम द्वारा बनाई गई पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की कलाकृति व युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की अनाज के दानों से बनाई गई कलाकृति विश्व रिकॉर्ड में स्थान प्राप्त कर भारत को गौरवान्वित कर चुकी है।
विज्ञापन

श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में एक और विश्व रिकॉर्ड की ओर अग्रसर हरदा , मप्र. के लगभग 60 कलाकार सतीश गुर्जर के नेतृत्व में 11 प्रकार के 125 किलोग्राम अनाज के दानों से भगवान श्रीराम, माता जानकी व हनुमान जी की भव्य एवं विश्व की सबसे बड़ी कलाकृति बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो लगभग 10800 वर्ग फीट में होगी। यह कलाकृति कमल पटेल कृषि मंत्री मप्र. के सानिध्य में खिलता कमल जनकल्याण सामाजिक सेवा संस्थान के सहयोग से तैयार की जा रही है।

संस्थान के अध्यक्ष कृषि मंत्री कमल पटेल के पुत्र संदीप पटेल स्वयं अयोध्या में टीम की हौसला अफजाई के लिए मौजूद हैं। भाजपा नेता विशाल मिश्र ने बताया कि शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख मुकुंद, संस्कार भारती मध्य प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रमोद झा, विधि मंत्री बृजेश पाठक, पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी, राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह की मौजूदगी में इस कलाकृति का लोकार्पण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed