{"_id":"57ae12854f1c1be15bee67f5","slug":"showing-youths-fear-running-operation-majnu","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदों पर दिखा खौफ, चला ऑपरेशन मजनू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहदों पर दिखा खौफ, चला ऑपरेशन मजनू
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
कॉलेजों के आसपास घूम रहे युवकों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहदों व मनचलों से परेशान स्कूली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को ऑपरेशन मजनूं चला। इसमें उन युवकों पर भी सख्ती दिखाई गई, जो छात्राओं को दोस्त बताकर कॉलेज के आसपास दिखे। हालांकि फब्तियां कसने या छेड़खानी करते कोई नहीं धरा गया। लेकिन स्कूल के आसपास की दुकानों पर बाइक सवार युवक खड़े होने में भी खौफ खा रहे थे।
महिलाओं के प्रति अपराध पर लगाम को लेकर वीमेन पावर लाइन से लेकर तमाम दावों के बावजूद जीजीआईसी की छात्राओं ने विरोध मार्च कर डीएम कार्यालय पहुंच पुलिस सक्रियता की कलई खोल दी थी। साथ ही शिकायतों के प्रति लापरवाही को उजागर किया था। डीएम के निर्देश पर तभी से पुलिस शोहदों व मनचलों के खिलाफ अभियान में जुटी हुई है।
लड़कियों के स्कूल-कॉलेजों के आसपास स्थित चाय-पान की दुकानों को पुलिस ने या तो हटवा दिया है अथवा सभी को सख्ती से ताकीद की गई है। शुक्रवार को भी स्कूल-कॉलेजों के आसपास सादे कपड़े में पुलिसकर्मी निगाहबानी करते रहे और चीता मोबाइल दस्ता तथा महिला थाना पुलिस और संबंधित क्षेत्र के पुलिसकर्मी अभियान में जुटे रहे।
विज्ञापन
टीन एजर बाइक सवारों से पुलिसकर्मियों ने पूछताछ ही नहीं की, बल्कि उनके वाहन के कागजात भी चेक किया। जीजीआईसी का मामला प्रकाश में आने के बाद एसएसपी की ओर से पुलिसकर्मियों को छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोकथाम के लिए सख्ती से ताकीद की गई है। जिसके चलते पुलिस शोहदों व मनचलों के खिलाफ अभियान चला रही है।
शुक्रवार को सीओ सिटी डा. राजेश त्रिपाठी ने बताया कि शहर क्षेत्र में आज भी अभियान चलाया गया। हालांकि कोई शोहदा या मनचला पुलिस के हाथ नहीं लगा। छेड़छाड़ व फब्ती कसने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान लगातार जारी रहेगा।