फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Shivbhakt descended on the first Monday of Sawan Ramangri

सावन के पहले सोमवार पर रामनगरी में उमड़े शिवभक्त

Mon, 03 Aug 2015 10:31 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Aug 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
 सुबह से देर शाम तक धूप, दीप बिल्व पत्र संग श्लोकाें, बजते घंटे-घड़ियालों और हर-हर, बम-बम की गूंज रामनगरी में गूंजती रही।
विज्ञापन


शिवमंदिरों में दिन भर चले रुद्राभिषेक में सैकड़ों लीटर दूध और पंचगव्य भक्तों ने पार्वती पति महादेव को चढ़ाया। शिवभक्ति के रस में डूबे कांवरियां भक्तों की टोलियों का उल्लास भी सड़कों पर सुबह से देर शाम तक दिखता रहा।

सावन मास के आरंभ होने के साथ ही कांवरियां भक्तों की टोलियां शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए जुटने लगी है। मास के पहले सोमवार को सरयू नदी के तट पर भोर से ही कांवरियों की टोलियां व अन्य शिव भक्तों का रेला सरयू में स्नान-दान के बाद सरयू तट पर ही स्थित पौराणिक महत्व की पीठ नागेश्वरनाथ पर देखा गया।
विज्ञापन


यहां पर श्रद्धालुओं का भारी दबाव बना रहा। प्रतिष्ठित भोले बाबा की पीठ क्षीरेश्वरनाथ पर भी भक्तों का तांता लगा रहा। कोटेश्वरनाथ, चंद्रहरि, कनकेश्वरनाथ आदि शिव मंदिरों पर भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कहीं अधिक भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यथा शक्ति-तथा भक्ति के हिसाब से भक्तों ने जल के साथ दूध, दही, घी और शहद आदि से भी बाबा का अभिषेक किया। देर शाम तक इन मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ अभिषेक व पूजन-अर्चन के लिए लगी रही।

श्रद्धालुओं की भीड़ प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि सहित अन्य मंदिरों में भी दर्शन-पूजन के लिए उमड़ी। नगरी में कांवरियां भक्तों की भारी भीड़ टोलियों की शक्ल में विभिन्न क्षेत्रों से जुटने लगी है।


नगरी में चार पहिया वाहनों पर शिव भक्ति संगीत के बीच नाचते-गाते कांवरियां भक्तों की टोलियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।

फैजाबाद शहर में भी मास के पहले सोमवार पर गुप्तारघाट स्थित पंचमुखी महादेव, प्रसिद्ध झारखंडेश्वरनाथ मंदिर, जनौरा स्थित मंत्रेश्वर महादेव, रिकाबगंज, नाका, फतेहगंज, सहादतगंज, साहबगंज आदि क्षेत्रों में स्थित शिवमंदिरों में अभिषेक व पूजन-अर्चन के लिए शिवभक्तों की भीड़ देर शाम तक लगी रही।

 यही स्थिति जिले के सोहावल, मिल्कीपुर, रुदौली, बीकापुर तहसील के ग्रामीण इलाकों में शिव मंदिरों पर भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed