फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   shiv mandir

महाशिवरात्रि आज, रामनगरी में जलाभिषेक करेंगे लाखों श्रद्धालु

Thu, 20 Feb 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
shiv mandir
शिवरात्रि को लेकर बाजार से पूजन सामग्री की खरीदारी करते भक्त। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। रामनगरी में शिव भक्ति का उल्लास चरम पर है। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। ऐतिहासिक शिवमंदिर सजकर तैयार हो चुके हैं। अयोध्या के नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ सहित शहर के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर, विघ्नेश्वर शिव मंदिर, झारखंडेश्वर महादेव, पंचमुखी महादेव मंदिर गुप्तारघाट पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा सख्त कर दी है। रामनगरी में रूट डायवर्जन कर चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर रामनगरी में बम-बम भाले, हर हर महादेव की गूंज होगी। आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में शिवभक्त अयोध्या पहुंचकर ऐतिहासिक शिवमंदिरों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, पूजन- अर्चन कर अपनी श्रद्धा निवेदित करेंगे।
विज्ञापन

इसको लेकर जिलेभर के शिवालयों को सजाया संवारा गया है। शुक्रवार अल सुबह से ही पूजन-अर्चन के लिए शिवमंदिरों में भक्तों का रेला उमड़ेगा जिसको लेकर प्रशासन ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के जिलों, बस्ती, हरैया, गोंडा, नवाबगंज सहित शहर के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्तों का रेला महाशिवरात्रि पर्व पर रामनगरी में उमड़ेगा। इसको लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अयोध्या में रूट डायवर्ट रहेगा।
मुख्य मार्ग पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। सुरक्षा की कमान मजिस्ट्रेटों के हवाले होगी। एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि स्नानघाटों पर पुलिस के अलावा पीएसी व सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती कर दी गई है। नागेश्वरनाथ सहित अन्य मंदिरों की निगरानी सीसीटीवी से की जाएगी।
देवताओं की झांकी व लोकनृत्य होंगे आकर्षण
महाशिवरात्रि पर्व पर 21 फरवरी को शाम 7.30 बजे भगवान श्री नागेश्वरनाथ महादेव की भव्य बरात निकाली जाएगी। नागेश्वरनाथ मंदिर के व्यवस्थापक सभापति तिवारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर से भव्य बरात निकलनी है। शिवबरात में ब्रह्मा, विष्णु, इंद्रादिक देवताओं की भव्य झांकी व लोकनृत्य आकर्षण का केंद्र होंगे। बरात मुख्यमार्ग से होते हुए क्षीरेश्वरनाथ मंदिर पहुंचेगी। जहां मंदिर के पुजारी पंडित रामाज्ञा मिश्र के निर्देशन में बरात का स्वागत किया जाएगा। देर रात यहां शिव विवाह होगा।

महाशिवरात्रि पर रूद्राभिषेक से मिलती अप्रत्याशित सफलता
ज्योतिषाचार्य आचार्य शिवेेंद्र बताते हैं कि शिव पुराण के अनुसार महाशिवरात्रि की रात में रुद्राभिषेक करने से भक्त को अप्रत्याशित सफलता और लाभ मिलता है। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वालों को गन्ने के रस, नौकरी अथवा कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए घी एवं शहद से अभिषेक करना चाहिए। दूध व गंगा जल से अभिषेक करना भी लाभकारी माना गया है। शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से मंगल का दुष्प्रभाव शांत होता है। इस पर शश योग में शिवरात्रि मनेगी। यह योग 59 साल बाद बना है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। यह योग साधना-सिद्धि के लिए सर्वोत्तम माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed