फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Seeing the construction of Ram temple, Yogi praised the artisans

Ayodhya News: राममंदिर निर्माण देख योगी ने कारीगरों को सराहा

Thu, 15 Jun 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 15 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Seeing the construction of Ram temple, Yogi praised the artisans
- रामलला के दर्शन कर मंदिर निर्माण की प्रगति देेख आनंदित हो उठे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन


अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम अयोध्या पहुंचे। रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरने के बाद वे सबसे पहले हनुमानगढ़ी गए। यहां दर्शन-पूजन करने के बाद रामजन्मभूमि परिसर जाकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। मंदिर निर्माण में प्रगति देख वे आनंदित हो उठे। उन्होंने इंजीनियरों व कारीगरों की भी सराहना की।
इससे पहले सीएम योगी ने हनुमंतलला के दरबार में दर्शन-पूजन किया। यहां महंत संतरामदास से आशीर्वाद लिया। हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास ने सीएम योगी का अभिनंदन किया। यहां से सीएम का काफिला रामजन्मभूमि परिसर पहुंचा। रामलला के चरणों में सीएम ने माथा टेका और पूजा-अर्चना की। राममंदिर निर्माण की कार्यदाई संस्था के इंजीनियरों ने सीएम को मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराया। बताया गया कि भूतल का काम 90 फीसदी पूरा हो चुका है। अक्तूबर तक भूतल का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएम ने मंदिर निर्माण के साथ परिसर में विकसित हो रहे अन्य सुविधाओं व योजनाओं की भी जानकारी ली। राममंदिर के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास व मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल जी ने सीएम का अभिनंदन किया। इस दौरान ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र, डीएम नितीश कुमार, आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी मुनिराजजी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राममंदिर के भूतल की छत का काम पूरा
- मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल जी ने सीएम को बताया कि मंदिर के भूतल की छत का काम पूरा हो चुका है। अब केवल गुंबद की छत डालने का काम बाकी है। जल्द ही फर्श निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा। मंदिर के दरवाजे व खिड़की बनाने का भी काम चल रहा है। मंदिर का भूतल हर हाल में सितंबर-अक्तूबर तक तैयार हो जाएगा। इसके अलावा प्रथम तल के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed