{"_id":"6431b222d23e60723f0c4161","slug":"security-of-ayodhya-faizabad-news-c-13-1-173725-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 77 करोड़ से अभेद्य होगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 77 करोड़ से अभेद्य होगी सुरक्षा
Sat, 08 Apr 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
हनुमानगढ़ी परिसर का शनिवार को निरीक्षण करते डीजीपी राजकुमार विश्वकर्मा व अन्य अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामनगरी में पुलिस सुरक्षा के साथ सेवा का भी दायित्व निभाएगी। नव्य अयोध्या में पुलिस नए कलेवर में दिखेगी। इसके लिए 77 करोड़ का सुरक्षा का प्लान बनाया गया है। अयोध्या में अनुभवी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। उन्हें पर्यटकों व श्रद्धालुओं से बेहतर व्यवहार की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह बातें शनिवार को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजकुमार विश्वकर्मा ने कहीं।
अयोध्या आए नए डीजीपी ने दर्शन पूजन भी किया। हनुमानगढ़ी और श्रीरामजन्मभूमि परिसर का निरीक्षण करने के साथ परिक्षेत्र के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा अहम है। इसलिए अयोध्या को रेड, यलो, ग्रीन व ब्लू जोन में बांटा गया है। सभी जोन में चार तरह के अर्धसैनिक व पुलिस बल तैनात हैं।
बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के मद्देनजर परिसर की सुरक्षा में सुधार हो रहे हैं। सबसे ज्यादा दबाव हनुमानगढ़ी पर है। यहां के प्रवेश व निकास द्वार विकसित करने की योजना बनाई जा रही है जिससे दिव्यांग, बुजुर्ग, महिलाओं व बच्चों को कोई तकलीफ न हो। इसके अलावा सड़क, पार्किंग, बेतहर यातायात के लिए काम किया जा रहा है। बताया कि वीवीआईपी आगंतुकों को उनकी श्रेणी के अनुसार प्रोटोकाल व सुरक्षा दी जाती है। उनके आगमन के दौरान आमजन व श्रद्धालुओ को दिक्कतें न आएं, इसका इंतजाम भी किया जा रहा है। उनके साथ स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार, एडीजी जोन लखनऊ पीयूष मोर्डिया, आईजी अयोध्या परिक्षेत्र प्रवीण कुमार, एसएसपी मुनिराज जी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
डीजीपी ने बताया कि अयोध्या की सुरक्षा के लिए करीब 77 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है। इसमें वॉच टॉवर, बुलेट प्रूफ जैकेट, आधुनिक सुरक्षा बैरियर, हाईटेक सीसीटीवी कैमरे, आधुनिक कंट्रोल रूम, नदी क्षेत्र की सुरक्षा के लिए मोटरबोट आदि सुविधाएं विकसित की जाएंगी। दर्शन पूजन के दौरान बुजुर्ग, दिव्यांगों के लिए रैंप बनाया जाएगा।
माफियाओं पर होगी कार्रवाई
पुलिस लाइन सभागार में परिक्षेत्र के सभी क्षेत्राधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा के दौरान डीजीपी ने कड़े शब्दों में कहा कि पुराने केसों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। माफिया की गतिविधियों, उनके रिश्तेदार, शरणदाता के साथ उनकी प्रॉपर्टी पर भी नजर रखी जाए। ऐसे लोगों को चिन्हित कर जेल भेजें। जेल में बंद अपराधियों से मिलने वालों पर भी नजर रखी जाए।
बाक्स
हनुमानगढ़ी के चप्पे-चप्पे का लिया जायजा
हनुमानगढ़ी के निरीक्षण के दौरान मुख्य द्वार से डीजीपी ने अंदर गए। श्रद्धालुओं की भीड़ देख प्रवेश द्वार को और विकसित करने का निर्देश दिया। मंदिर के अंदर बजरंगबली के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद वह पीछे के रास्ते पर गए और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली।