फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Security forces rehearsed with Fleet

सुरक्षा बलों ने फ्लीट के साथ किया पूर्वाभ्यास

Sun, 29 Aug 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Security forces rehearsed with Fleet
अयोध्या। राष्ट्रपति के आगमन से एक दिन पूर्व सुरक्षा बलों ने राष्ट्रपति की फ्लीट के साथ पूर्वाभ्यास किया। इस फ्लीट में करीब पचास से ज्यादा गाड़ियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान अयोध्या रेलवे स्टेशन से रामकथा पार्क, रामकथा पार्क से हनुमानगढ़ी व हनुमानगढ़ी से श्रीरामजन्मभूमि परिसर तक पहुुंचने के टाइम को भी काउंट किया गया। इस पूर्वाभ्यास फ्लीट में राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल व मुख्यमंत्री के वाहनों को भी दर्शाया गया था। मौके पर सभी प्वाइंटों पर भी सशस्त्र सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन

शनिवार को सुरक्षा को लेकर पूर्वाभ्यास करने के लिए फ्लीट में चलने वाले वाहन अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस फ्लीट ने राष्ट्रपति के सभी संभावित कार्यक्रम स्थलों तक पहुंचकर पूर्वाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह फ्लीट रेलवे स्टेशन से रामकथा पार्क, रामकथा पार्क से हनुमानगढ़ी, हनुमानगढ़ी से श्रीरामजन्मभूमि परिसर व परिसर से वापस रेलवे स्टेशन तक पहुंची। इस दौरान इन सब जगहों पर पहुंचने व वापस लौटने के टाइम को काउंट भी किया गया। इस रास्ते पर मौजूद सभी चौराहे, तिराहे व कटों पर बैरिकेडिंग कर सशस्त्र सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था।
वहीं, इस दौरान यातायात पुलिस ने भी अपनी तैयारियों को परखा, पूर्वाभ्यास शुरू होने से पहले शहर के सभी प्रवेश द्वारों को बंद कर दिया गया, मुख्य मार्ग टेढ़ी बाजार से नयाघाट तक सभी तरह के वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई। चौराहों व तिराहों पर भी बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया गया। पूर्वाभ्यास समाप्त होने के बाद आवागमन फिर से खोल दिया गया।
सीओ सदर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से रास्ते में पड़ने वाले सभी मोड़ व कटों के साथ घर व दुकान की छतों पर फोकस किया जा रहा है। हमारा प्रयास रहेगा कि राष्ट्रपति का काफिला गुजरने पर सभी रास्ते बंद रहेंगे, काफिला गुजरने के बाद पैदल लोगों को आने-जाने दिया जाएगा।

कहा कि किसी आम नागरिक को असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए सुरक्षा बलों को खास निर्देश दिए गए हैं। इस पूर्वाभ्यास में प्रशासन, पुलिस, पैरामिलिटरी फोर्स के अधिकारी-जवान, एंबुलेंस, वज्र वाहन व पुलिस स्कार्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed