फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Section 144 applied, Vedanti distributed swords

धारा 144 लागू, फिर भी वेदांती ने बांटी तलवारें

Thu, 17 Oct 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Section 144 applied, Vedanti distributed swords
लोगों को तलवार भेंट करते डॉ.रामविलास दास वेदांती। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य व पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती ने गुरुवार को अपने आवास हिंदूधाम पर रघुवंशियों को तलवारें भेंट कीं। इसे लेकर मुस्लिम पक्षकारों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

कहा-प्रशासन को मामले का संज्ञान लेना चाहिए। ऐसे भड़काऊ कार्यों से माहौल खराब होता है। उधर, पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन

हिंदूधाम में पत्रकारों से बातचीत के बाद अचानक पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती ने दो तलवारें मंगाई। मीडिया के सामने ही अयोध्या पहुंचे रघवुंशी समाज से जुड़े भारतीय वायुसेना के अवकाश प्राप्त अधिकारी प्रदीप सिंह रघुवंशी व अटल प्रताप सिंह को डॉ.रामविलास दास वेदांती व उनके शिष्य डॉ. राघवेश दास वेदांती द्वारा तलवार भेंट की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेदांती ने कहा कि धर्मरक्षा के लिए तलवारें दी जा रही हैं। राममंदिर बनना तय है, निर्णय हमारे हक में आएगा, हमारी तैयारी पूरी है।
इस अवसर पर रघवुंशी समाज के प्रदीप सिंह रघुवंशी व अटल प्रताप सिंह, विनीत सिंह आदि ने भी कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब टेंट में कैद रामलला आजाद होकर भव्य मंदिर में विराजेंगे। सीओ अयोध्या अमर सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे।
अयोध्या का माहौल नहीं खराब कर सकते वेदांती
पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती की ओर से तलवारें बांटने को मुसलमान गंभीरता से नहीं लेता है। उनको मीडिया में आने की आदत है, लेकिन धारा 144 लागू होने से प्रशासन को ऐसी किसी अवांछनीय हरकत पर ध्यान देना चाहिए। वेदांती अयोध्या का माहौल नहीं खराब कर सकते।
इकबाल अंसारी, पक्षकार, बाबरी मस्जिद
प्रशासन जांच करके करें कार्रवाई
वह आए दिन ऐसी हरकतें करते रहते हैं। लेकिन ऐसे माहौल में प्रशासन को ध्यान देना होगा। ऐसी हरकतें बंद होनी चाहिए। मुसलमान सुप्रीम कोर्ट का फैसला मानने की बात कह चुका है और अडिग है।

हाजी महबूब, पक्षकार सुन्नी वक्फ बोर्ड
जांच कराकर होगी कार्रवाई
महंत डॉ. रामविलास दास वेदांती की ओर से तलवारें बाटें जाना आपत्तिजनक है। जिले में धारा 144 लागू है, ऐसे कार्य अवांछनीय हैं। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी गतिविधियों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।
अनुज कुमार झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed