फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Second phase of active tuberculosis search campaign from October 10

सक्रिय क्षय रोग खोज अभियान का दूसरा चरण 10 अक्टूबर से

Thu, 03 Oct 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Second phase of active tuberculosis search campaign from October 10
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि जिले में सक्रिय क्षय रोग खोज अभियान का दूसरा चरण 10 अक्तूबर से शुरू होगा। इसमें क्षय रोग से पीड़ित लोगों को चिह्नित किया जाएगा। उनका इलाज करके स्वस्थ करने की कोशिश होगी। यह अभियान 23 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में विभाग के अफसरों के साथ अभियान को लेकर डीएम ने बैठक की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुनिया के क्षय रोगियों का 27 फीसदी केवल भारत में पाए जाते हैं। देश के क्षय रोगियों में 20 फीसदी भाग केवल उत्तर प्रदेश में हैं।
विज्ञापन

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह मानवता के लिए कितना घातक है। उन्होंने बताया कि जिले में खोज का पहला अभियान केवल सोहावल और पूराबाजा में चलाया गया था। जिसमें 31 रोगी पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। कहा कि एक क्षय रोगी 15 से 20 स्वस्थ लोगों को संक्रमित कर देता है।
उन्होंने बताया कि जिले के 11 टीबी यूनिटों में चलाए जाने वाले इस अभियान में प्रतिदिन शाम को इसकी पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा की जाएगी। जिला स्तरीय अधिकारी भी इसको लेकर भ्रमण करेंगे।

उन्होंने बताया कि क्षय रोगियों के दवा-इलाज के साथ कई अन्य सुविधाएं शासन स्तर से प्रदान की जा रही है। सभी को मिलकर इस अभियान को सफल बनाने की जरूरत है। उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed