{"_id":"60a7f1ed8ebc3e7fd720659d","slug":"schools-up-to-eighth-will-also-be-studied-online-faizabad-news-lko5790090186","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवीं तक के विद्यालयों में भी होगी ऑनलाइन पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवीं तक के विद्यालयों में भी होगी ऑनलाइन पढ़ाई
विज्ञापन
अयोध्या। कोरोना महामारी की वजह से बंद चल रहे परिषदीय स्कूलों में आठवीं तक के बच्चों की अब ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होगी। 30 जून तक इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे ई-पाठशाला के जरिए ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे। शासन से फरमान जारी होने के बाद आदेश के अनुपालन के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
कोरोना संक्रमण के कारण 20 मई तक जिले में कक्षा आठ तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, अशासकीय, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को बंद करते हुए इस अवधि में शैक्षणिक कार्य बंद रखते हुए ऑनलाइन कक्षाएं भी न संचालित करने का निर्देश दिया था। इस अवधि में सभी शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों को भी समस्त प्रशासकीय कार्य आवश्यकतानुसार घर से ही संपादित करने को कहा गया था।
यह अवधि बीत जाने के बाद अब इन स्कूलों में पढ़ने वाले आठवीं तक के बच्चों को ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए पठन-पाठन कार्य शुरू करने का आदेश जारी किया गया है। बेसिक शिक्षाधिकारी संतोष देव पांडेय ने बताया कि शासन की ओर से ई-पाठशाला के जरिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का आदेश जारी किया गया है। जिसके अनुपालन में विद्यालयों को दिशा-निर्देश जारी किया जा रहा है।