{"_id":"5d334a008ebc3e6ca9217262","slug":"school-girl-drowned-faizabad-news-lko4718611106","type":"story","status":"publish","title_hn":"झील में डूबने से छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झील में डूबने से छात्रा की मौत
विज्ञापन
बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के सहजपुर गांव में शनिवार शाम झील में डूबने से साइकिल सवार किशोरी (14) की मौत हो गई। वह पड़ोस के कनकलता इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी।
सहजपुर पुर निवासी दीपा पुत्री राम प्रकाश पासवान शनिवार शाम साइकिल से बनकट बाजार गई थी। वह सामान लेकर लौट रही थी। कल्याणी झील के पास से साइकिल ईंट पर जाने से वह अनियंत्रित होकर झील में गिर गई।
कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखकर उसे बाहर निकाला तथा पुलिस को सूचना दिया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
प्रधान अवधेश कुमार ने बताया कि मृतक छात्रा घर में किराना की छोटी दुकान करती थी। उसकी मां की मौत करीब 6 वर्ष पूर्व हो चुकी है।
परिवार में उससे छोटा पांच साल का एक भाई कुलदीप है। पिता राम प्रकाश दिव्यांग है। दीपा पढ़ाई करने के साथ घर का पूरी व्यवस्था देखती थी। कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना मिली है जांच की जा रही है।