फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   school

3.92 करोड़ से बच्चों को मिलेंगे स्वेटर

Sat, 31 Oct 2020 09:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
school
अयोध्या। जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले 1.96 लाख नौनिहालों को 3.92 करोड़ रुपये की लागत से शीघ्र ही स्वेटर बांटे जाएंगे। कार्यदायी संस्था की ओर से करीब 68 हजार स्वेटर की पहली खेप सोमवार को जिले को मिलेगी। जिसे तीन ब्लॉकों में बांटा जाएगा। 15 नवंबर तक जिले के सभी स्कूलों में स्वेटर वितरण की समय सीमा निर्धारित है।
विज्ञापन

जिले में 1529 प्राथमिक एवं 566 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। यहां मौजूदा सत्र में 1,96,387 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इन बच्चों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए इस बार समय से स्वेटर वितरण करने की रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन

दो सौ रुपये प्रति छात्र के हिसाब से एक जोड़ी स्वेटर क्रय करने के लिए 3.92 करोड़ रुपये की धनराशि शासन से स्वीकृत करते हुए 15 नवंबर तक स्वेटर वितरण करने की डेडलाइन निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी शर्तों को पूर्ण करने के उपरांत लखनऊ की संस्था सोमवंशी इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड को कार्य का आवंटन किया गया है। जिले में पहली खेप सोमवार तक भेजने का दावा किया जा रहा है।

जिला समन्वयक प्रशिक्षण सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि पहली खेप में 68 हजार छात्रों के लिए स्वेटर आपूर्ति की जाएगी। इसे मवई, रुदौली व सोहावल ब्लॉक के विद्यार्थियों में बांटा जाएगा। सोमवार तक स्वेटर पहुंचने की सूचना मिली है। इसे ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर भेजा जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय ने बताया कि कार्यदायी संस्था को निर्धारित समयावधि में समस्त स्वेटर आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed