फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   school chalo abhiyan

Ayodhya News: परिषदीय स्कूलों में बेअसर दिखा स्कूल चलो अभियान

Thu, 25 May 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 25 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
school chalo abhiyan
अयोध्या। परिषदीय स्कूलों से अभिभावकों का मोह भंग होता जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग का स्कूल चलो अभियान जिले में फिलहाल बेअसर साबित हो रहा है। इसके चलते ही जिले के 11 ब्लॉक व नगर क्षेत्र के 1792 विद्यालयों में एक अप्रैल से 20 मई तक के दौरान मात्र 12,948 नए बच्चों का ही पंजीयन हुआ है। इसके इतर 1,58,390 विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नति दी गई है। इन्हें मिलाकर कुल पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या 1,71,338 तक पहुंच गई है। इनमें से 1,71,159 विद्यार्थी 23 मई तक प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड हो चुके हैं।
विज्ञापन



बीते सत्र 2022-23 में पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या करीब 2.30 लाख थी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि परिषदीय विद्यालयों में 30 सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया चलती है। इस लिए जुलाई माह में बच्चों के पंजीयन में तेजी आएगी। परिषदीय स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान की शुरूआत की है। ब्लॉकवार में सबसे ज्यादा 25249 विद्यार्थी रुदौली शिक्षा क्षेत्र में पंजीकृत हैं। सबसे कम छात्र संख्या 10278 हैरिग्टंनगंज शिक्षा क्षेत्र में हैं। नगर क्षेत्र में भी 353 नए पंजीकरण हुए हैं, कुल छात्र संख्या 5119 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शिक्षकों के अनुसार इतनी कम संख्या में नामांकन होने के पीछे नया नियम कारण बन रहा है। पूर्व में परिषदीय विद्यालयों में पांच साल की उम्र वाले बच्चों को प्रवेश दिया जाता था, जबकि इस सत्र से छह साल के उम्र वाले बच्चों को प्रवेश दिया जा रहा है। इसके चलते भी इस बार छात्र संख्या के पंजीयन में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलती है। जून में विद्यालय खुलने के बाद प्रवेश प्रक्रिया में तेजी आएगी। जुलाई माह में ज्यादा प्रवेश होते हैं। उम्मीद है कि छात्र संख्या आशा के अनुरूप होगी।

राम सागर पति त्रिपाठी, उप निदेशक बेसिक शिक्षा अयोध्या मंडल



ब्लॉक प्रोन्नति नये प्रवेश कुल
अमानीगंज 15403 1870 17273

बीकापुर 14433 1440 15873
हैरिग्टंनगंज 9554 724 10278

मसौधा 12151 934 13085
मवई- 14743 1005 15748

मया बाजार- 11192 1178 12370
मिल्कीपुर- 14194 1178 15317

पूरा बाजार- 10626 1016 11642
रुदौली- 23657 1592 25249

सोहावल- 13328 899 14227
तारुन- 14343 814 15157

नगर अयोध्या- 1296 137 1433
नगर क्षेत्र- 3470 216 3686

कुल- 158390 12948 171338
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed