{"_id":"571a61684f1c1b4b048b52b9","slug":"school-bus-clashed-roadways-bus-six-children-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस से भिड़ी रोडवेज बस, छह बच्चे जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस से भिड़ी रोडवेज बस, छह बच्चे जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में छह स्कूली बच्चे और डीएम का फालोवर घायल हो गए। पूराकलंदर में स्कूल बस को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इसमें छह बच्चे चोटहिल हो गए जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया। उधर, डीएम के फालोवर व उसके साथी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मसौधा प्रतिनिधि के अनुसार, शुक्रवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर आ रही सिविल लाइन स्थित अवध विद्या विहार की स्कूल बस की पूराकलंदर में इलाहाबाद हाईवे पर सुलतानपुर की ओर जा रही रोडवेज की एक अनुबंधित बस से सीधी भिड़ंत हो गई।
बसों की गति कम होने से दुर्घटना में स्कूल बस में सवार विशाल पटेल, मोहित गुप्ता, अनुराग वर्मा, अंकित गुप्ता, जान्हवी व आकाश पांडेय चोटहिल हो गये। जबकि बस में कुल 11 बच्चे सवार थे, बाकी को उनके परिवारीजन आकर घर ले गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल छह बच्चों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया है। एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
उधर, जिलाधिकारी का फालोवर व शहर के हवाई पट्टी के बगल स्थित गंजा गांव निवासी रामतेज यादव अपने एक परिचित राम किशोर के साथ गुरुवार रात एक वैवाहिक समारोह में शिरकत करने रौनाही के गांव सिड़हिर गये हुए थे। निमंत्रण में शामिल होने के बाद दोनों एक ही बाइक से वापस अपने गांव जा रहे थे।
इसी बीच मसौधा ब्लॉक मुख्यालय के सामने किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार डीएम का फालोवर और उसका साथी घायल हो गए। रात लगभग 11 बजे डीएम के स्टेनो अविनाश पांडेय ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल प्रशासन ने शुक्रवार को बताया कि दोनों की सेहत में सुधार है।