{"_id":"5d277ee48ebc3e6ccc03bec1","slug":"sawan-mela-faizabad-news-lko470147765","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन मेले के लिए प्रशासन ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन मेले के लिए प्रशासन ने कसी कमर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। सावन मेले को लेकर प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया है। सावन मास का शुभारंभ 17 जुलाई से हो रहा है। सावन मास में लाखों श्रद्धालु अयोध्या दर्शन-पूजन को आते हैं।
तीन अगस्त को मणिपर्वत मेले के साथ ही सावन मेले का भी शुभारंभ हो जाएगा। अयोध्या आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के सुरक्षा की जिम्मेदारी मेला प्रशासन/जिला प्रशासन के कंधों है।
इसी के मद्देनजर गुरुवार को मंडलायुक्त मनोज मिश्र सहित अन्य आला अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर तैयारियों की हकीकत परखी।
सावन माह में ही रामनगरी में कांवड़ियों का भी हुजूम उमड़ता है, इसको लेकर भी प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गईं हैं। गुरुवार को मंडलायुक्त मनोज मिश्र, डीआईजी परिक्षेत्र डॉ. संजीव गुप्ता, एसएसपी आशीष तिवारी सहित अन्य अधिकारियों ने रामनगरी के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर तैयारियां देखीं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने अयोध्या क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे कटरा लकडमंडी, मांझा बैरियर, नयाघाट, नागेश्वरनाथ, राम की पैड़ी, मणिपर्वत सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं मेला शुरू होने से पूर्व की दुरुस्त करने को कहा।