फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Saryu River is 16 Cm Above The Red Mark, The Escape Is Fast in Ayodhya

अयोध्या: सरयू लाल निशान से 16 सेमी ऊपर, पलायन तेज

Wed, 18 Aug 2021 01:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 18 Aug 2021 01:20 PM IST
सार

सरयू के जलस्तर प्रतिघंटे आधा सेमी. की रफ्तार से वृद्धि दर्ज की जा रही है। मंगलवार शाम पांच बजे सरयू का जलस्तर 92.89 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो कि खतरे के निशान 92.73 मीटर से 16 सेमी. ऊपर है।

विज्ञापन
Saryu River is 16 Cm Above The Red Mark, The Escape Is Fast in Ayodhya
सरयू नदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरयू ने एक बार फिर रौद्र रूप धारण कर लिया है। नेपाल से 1.20 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण सरयू में उफान तेज हो गया है। सरयू खतरे के निशान से 16 सेमी. ऊपर बह रही है। जिसके चलते तटवर्ती इलाकों में पलायन तेज हो गया है। प्रशासन ने बंधे की निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


सरयू के जलस्तर प्रतिघंटे आधा सेमी. की रफ्तार से वृद्धि दर्ज की जा रही है। मंगलवार शाम पांच बजे सरयू का जलस्तर 92.89 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो कि खतरे के निशान 92.73 मीटर से 16 सेमी. ऊपर है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल से 1.20 लाख क्यूूसेक पानी छोड़े जाने व पहाड़ो में लगातार हो रही बारिश के कारण सरयू में उफान तेज हुआ है।
विज्ञापन


जल आयोग की रिपोर्ट के मुुताबिक सरयू में अभी उफान जारी रहेगा। पिछले 24 घंटे में सरयू के जलस्तर में नौ सेमी. की वृद्धि दर्ज की गई है। उधर सरयू में उफान के चलते रुदौली के दो गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। रुदौली के कैथी मांझा व नासिरपुर गांव में रास्ते में पानी भर गया है। हालांकि अभी आबादी तक पानी नहीं पहुंचा है फिर गांव की खेती पानी में डूब गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते पशुओं के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है। लोग बाढ़ की संभावना को देखते हुए ऊंचे स्थानों पर शरण लेने लगे हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व जीएल शुक्ल ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए हमारी पूरी तैयारी है। गांवों में आवागमन के लिए चार बड़ी नावें लगवा दी गई हैं। वहीं अभी सदर व सोहावल में बाढ़ का खतरा नहीं है।


आबादी के इलाकों में पानी नहीं पहुंचा है। पूरा बाजार के कुछ गांव के मुहाने तक बाढ़ का पानी जरूर पहुंच गया है, फिर भी गांव अभी सुरक्षित हैं। रुदौली में छह, सोहावल में तीन व सदर में एक बाढ़ चौकी स्थापित की गई है। इस पर समस्त संसाधन उपलब्ध हैं साथ ही चिकित्सा, राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम भी तैनात की गई है। तिरपाल, राहत सामग्री का पूरा स्टॉक है। बताया कि जब जलस्तर 93 मीटर को पार करता है तब बाढ़ की स्थिति बनती है। प्रतिघंटे वह स्वयं बाढ़ की स्थिति पर नजर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed