फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   saryu increased

सरयू में उफान जारी, खतरे से 33 सेमी दूर

Tue, 06 Aug 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
saryu increased
अयोध्या। सरयू में उफान लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। वहीं सरयू के जलस्तर में हो रही वृद्धि के चलते तटीय इलाकों में खलबली मची है।
विज्ञापन

लोग पलायन कर रहे हैं। हालांकि अभी बाढ़ का खतरा नहीं है और पानी आबादी वाले क्षेत्रों में नहीं पहुंचा है। फिर भी प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए पूरे इंतजाम कर रखे हैं।
पिछले 24 घंटे में सरयू के जलस्तर में 17 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। सरयू लाल निशान से महज 33 सेमी दूर है। मंगलवार शाम सरयू का जलस्तर 92.40 मीटर रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

सरयू के जलस्तर मेें पिछले चार दिनों से लगातार वृद्धि जारी है। एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से हो रही वृद्धि के चलते मंगलवार को सरयू का जलस्तर 92.40 मीटर तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि दोपहर बाद जलस्तर में वृद्धि का क्रम थम गया है। केंद्रीय जल आयोग के अभियंता संजय कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार दोपहर से सरयू का जलस्तर थम गया है।

नदी अभी भी लाल निशान 92.73 मीटर से 33 सेमी. दूर है। उन्होंने बताया कि अभी सरयू के जलस्तर में वृद्धि जारी रहेगी। उधर, प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed