फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Saryu crossed the warning point, 73 cm away from the red mark

सरयू ने पार किया चेतावनी बिंदु, लाल निशान से 73 सेमी दूर

Thu, 17 Jun 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Saryu crossed the warning point, 73 cm away from the red mark
अयोध्या। सरयू के जलस्तर में वृद्धि का क्रम गुरुवार को भी जारी रहा। सरयू के जलस्तर ने गुरुवार को चेतावनी बिंदु पार कर दिया है। शाम पांच बजे सरयू का जलस्तर 92 मीटर रिकॉर्ड किया गया है जो कि लाल निशान 92.73 मीटर से मात्र 73 सेमी दूर है। नदी का जलस्तर 24 घंटे में 65 सेमी. बढ़ा है। जो कि तीन सेमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। इससे तटवर्ती इलाकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

पहाड़ों में हुई बरसात के चलते सरयू का उफान तेज हो गया है। नदी ने गुरुवार को चेतावनी बिंदु 91.73 मीटर को भी पार कर लिया। सरयू अब लाल निशान की ओर बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के भीतर सरयू के जलस्तर में 65 सेमी. की वृद्धि दर्ज की गई है। नदी का जलस्तर बुधवार शाम 6 बजे 91.35 मीटर रिकॉर्ड किया गया था जो कि गुरुवार शाम पांच बजे तक बढ़कर 92 मीटर तक पहुंच गया।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के संजय कुशवाहा ने बताया कि बुधवार को पांच सेमी. प्रति घंटे की रफ्तार से सरयू का जलस्तर बढ़ रहा था। इसमें कुछ कमी आई है और गुरुवार को जलस्तर में तीन सेमी. के रफ्तार से वृद्धि दर्ज की जा रही है। फिलहाल गुरुवार दोपहर तीन बजे सरयू का जलस्तर 92 मीटर पर थम गया। उधर जलस्तर बढ़ने के साथ ही तटवर्ती इलाकों में हड़कंप मच गया है। तटीय इलाकों की फसलें भी पानी में डूब गई हैं। बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरयू ने चेतावनी बिंदु पार कर लिया है। हालांकि 92.20 मीटर तक पहुंचने के बाद सरयू में उफान थमने की सूचना जल आयोग ने दी है। जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। राजस्व, तहसील, चिकित्सा विभाग की टीमों केे अलर्ट पर रखा गया है। नावें भी लगा दी गई हैं। राहत सामग्री के लिए शीघ्र टेंडर होने जा रहा है। बंधों की निगरानी बढ़ा दी गई है। -जीएल शुक्ल, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed