{"_id":"576833cd4f1c1bd773b48302","slug":"sarayu-was-illuminated-by-the-lights-coast","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपों से आलोकित हुआ सरयू तट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपों से आलोकित हुआ सरयू तट
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
सरयू की आरती करते संत व मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व पर मां सरयू की जयंती पर सोमवार की गोधुली बेला पर सरयू तट दीपों की झिलमिल प्रकाश की श्रंखलाओं से आलोकित हो उठा। मां सरयू की भव्य फूल बंगले की झांकी सजाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत मंगल गान व भजन की प्रस्तुतियां की जा रही हैं।
आंजनेय सेवा संस्थान के तत्वावधान में तीन दिवसीय सरयू जयंती महोत्सव धार्मिक उत्सव के बीच संपन्न हो गया। जयंती पर्व पर मुख्य अतिथि श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कार्याध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां सरयू की 2151 बत्ती की भव्य आरती की।
इस मौके पर बड़ा स्थान के महंत बिंदुगद्याचार्य देवेंद्र प्रसादाचार्य, महंत अवध किशोर शरण, रामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमारदास, वन राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय, डीआईजी राकेश चंद्र साहू, डीएम किंजल सिंह, एसएसपी मोहित गुप्त, कथावाचक प्रेमभूषण सहित संत-धर्माचार्य व श्रद्धालुओं ने दीपदान कर मां सरयू की आरती की।
विज्ञापन
संस्थान के शशिकांत दास ने बताया कि मां सरयू की फूलबंगले की आकर्षक झांकी सजाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में संतों ने मंगलगान व बधाई गान की प्रस्तुतियां की। लोक गायिका वंदना मिश्र का भजनों की प्रस्तुतियां की। राम की पैड़ी स्थित सरयू मंदिर में जयंती पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए।
मंदिर में मां सरयू की फूलबंगले की झांकी व 1051 बत्ती से महाआरती की गई। जयंती पर्व पर सरयू तट पर विभिन्न समितियों के संयोजन में जगह-जगह महाआरती व दीपदान के कार्यक्रम देर रात तक किए जाते रहे। जयंती पर्व पर सरयू तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही।