फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sarayu boom ends, accelerating erosion

सरयू में उफान थमा, कटान में तेजी

Tue, 26 Jul 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या Updated Tue, 26 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Sarayu boom ends, accelerating erosion
शुजागंज में सरयू के किनारे होती कटान। - फोटो : अमर उजाला
सरयू की उफान मंगलवार को थम तो गई मगर कटान और तेज हो गई है। नदी अभी भी लाल निशान से सात सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं। जलस्तर में थोड़ा गिरावट के बाद अब कछार के क्षेत्रों में कटान का खतरा बेहद गंभीर हो गया है। चिर्रा खजुरी व अयोध्या-बिल्वहरिघाट बंधा भी संवेदनशील हो गया है।
विज्ञापन


राजस्व विभाग के कर्मचारी प्रभावित क्षेत्रों में कैंप कर हालात पर नजर रख रहे हैं। लगभग सप्ताह भर से नदी के जलस्तर में गिरावट के साथ वृद्धि भी दर्ज की जा रही है। दो दिनों से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था लेकिन सोमवार की शाम लगभग आठ बजे नदी का जलस्तर 92.850 मीटर पर पहुंचकर स्थिर हो गया।
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर 12 बजे के बाद जलस्तर में गिरावट शुरू हो गई है। तेजी से बढ़ते जलस्तर से नदी में आई बाढ़ से कछार के दर्जन भर से अधिक गांव पानी से घिरे हैं। जलस्तर में ठहराव के बाद शुरू हुई गिरावट से जलस्तर लाल निशान के करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, नदी का जलस्तर सोमवार की शाम आठ बजे  92.850 मीटर पर पहुंच कर स्थिर हो गया था। मंगलवार को सुबह 11 बजे तक जलस्तर स्थिर रहा लेकिन दोपहर 12 बजे से जलस्तर में गिरावट शुरू हो गई है। बताया कि शाम पांच बजे नदी का जलस्तर 92.800 मीटर तक पहुंच गया।


बुधवार को नदी का जलस्तर 92.700 मीटर तक पहुंचने की संभावना है। नदी के जलस्तर में गिरावट से कछार के क्षेत्रों में कटान तेज हो गई है। पूरा व मया ब्लॉक के मड़ना पिपरी संग्राम, बलुइया, मूड़ाडीहा, रामपुर पुआरी, उरदहवा के साथ ही रुदौली व सोहावल के कछार से सटे गांव की खेती व आबादी की जमीन कटान से नदी की धारा में समा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed