फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sangh chief will stay in Ayodhya for two days, will visit Ramlala

दो दिन अयोध्या में रहेंगे संघ प्रमुख, करेंगे रामलला का दर्शन

Tue, 19 Oct 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sangh chief will stay in Ayodhya for two days, will visit Ramlala
अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयं संघ की पांच दिवसीय शारीरिक वर्ग शाखा का शुभारंभ सोमवार सुबह ध्वजारोहण के साथ हुआ। पांच दिवसीय शारीरिक वर्ग में शामिल होने के लिए संघ के 45 प्रांत इकाईयों के करीब 500 पदाधिकारी व कार्यकर्ता अयोध्या पहुंचे हैं।
विज्ञापन

पहले दिन इन कार्यकर्ताओं को शारीरिक प्रशिक्षण दिया गया। संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शारीरिक वर्ग में शामिल होने के लिए मंगलवार को अयोध्या पहुंचेंगे। वे दो दिनों तक अयोध्या में प्रवास करने के साथ-साथ रामलला का दर्शन कर मंदिर निर्माण की प्रगति देखेंगे।
विज्ञापन

इससे पूर्व सोमवार को राष्ट्रीय सेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के शारीरिक वर्ग की शाखा का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के मुख्यालय कारसेवकपुरम में हुआ। बारिश की वजह से खुले मैदान की बजाए टेंट के नीचे स्वयं सेवकों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारीरिक वर्ग के पहलेे दिन ध्वजारोहण कर संघ गायन हुुुआ। परिचय सत्र में सभी कार्यकर्ताओं का परिचय लिया गया। संघ की शारीरिक वर्ग शाखा में शामिल होने सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, पूर्व सर कार्यवाह कृष्ण गोपाल सहित कई बड़े पदाधिकारी पहुंचे हैं।
संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मंगलवार सुबह तक अयोध्या पहुंच जाएंगे। वे 19, 20 अक्तूबर को शाखा का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान देश भर से आए संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर संघ के विचार और उनके उद्देश्य की विस्तृत जानकारी देंगे।
शारीरिक वर्ग में दंड शिक्षा सहित किसी भी परिस्थिति में देश की सुरक्षा में स्वंय सेवक अपनी अहम भूमिका निभा सकें इसके लिए उन्हें तैयार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार पांच वर्ष के बाद शारीरिक वर्ग अभ्यास का प्रशिक्षण होता है।
जिसमें संगठनात्मक चर्चा होती है साथ ही भविष्य की कार्ययोजनाएं तैयार होती हैं। यह शाखा कार्यकर्ता निर्माण और उनके विकास के लिए आयोजित की जाती है। मूल रूप से इस शाखा में जो फिजिकल एक्टिविटी है।
उसका प्रशिक्षण किया जाता है। यह सामान्य कार्यकर्ताओं के लिए नहीं बल्कि देश भर से कार्यकर्ताओं में चयन कर इस वर्ग में शामिल किया जाता है। कारसेवकपुरम में चल रहे वर्ग में मीडिया, पुलिस व नेताओं के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
संघ के शारीरिक वर्ग में शामिल होने के लिए कई प्रांतों से स्वयं सेवक पहुंचे हैं। करीब 100 पदाधिकारी अपने परिवार के साथ पहुंचे हैं। ये स्वयं सेवक वर्ग का हिस्सा बनकर खुश तो हैं ही सबसे ज्यादा खुशी इन्हें रामलला के दर्शन कर प्राप्त हो रही है।
साथ ही ये मंदिर निर्माण की प्रगति से भी रू-ब-रू हो रहे हैं। वर्ग में बंगाल, बिहार, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, पंजाब सहित विभिन्न प्रांतों से स्वयं सेवक पहुंचे हैं।

बिहार के एक स्वयं सेवक ने बताया कि राममंदिर निर्माण कार्य का दर्शन कर मन निहाल हो उठा है। सदियों के संकल्प की सिद्धि होता देख रहे हैं यह जीवन का परम सौभाग्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed