फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sangh chief will come to Ayodhya on 19th, will awaken nationalism

संघ प्रमुख 19 को आएंगे अयोध्या, करेंगे राष्ट्रवाद का जागरण

Wed, 13 Oct 2021 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sangh chief will come to Ayodhya on 19th, will awaken nationalism
अयोध्या। आजादी के अमृत महोत्सव में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पूरे देश में जनजागरण करेगा। इसी के तहत अयोध्या में भी सात दिवसीय 17 से 23 अक्तूबर तक शिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कारसेवकपुरम में लगने वाले शिक्षण वर्ग में विभिन्न प्रांतों एवं जिलों के करीब पांच सौ कार्यकर्ता शामिल होंगे। 19 अक्तूबर को संघ प्रमुख मोहन भागवत के भी वर्ग में शामिल होने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन

वे युवाओं में राष्ट्रवाद का जागरण करेंगे। वे तीन दिनों तक अयोध्या में रहेंगे। पूर्व सर कार्यवाह भैया जी जोशी व सर कार्यवाह होसबाले भी आएंगे। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले अयोध्या में संघ प्रमुख मोहन भागवत के आगमन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ग में उत्तरप्रदेश के अलावा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, बिहार, केरल, उड़ीसा आदि के भी पदाधिकारी शामिल होंगे। संघ प्रमुख 19 अक्तूबर को वर्ग में शामिल होंगे।
वे देश भर के संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में राष्ट्रवाद का जागरण करेंगे साथ ही संघ के आगे के कार्यक्रमों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा एवं निर्णय लिया जाएगा।
संघ प्रमुख मोहन भागवत एक वर्ष में दूसरी बार अयोध्या आ रहे हैं। इससे पूर्व वे पिछले 05 अगस्त 2020 को राममंदिर निर्माण के भूमिपूजन में आए थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने राममंदिर का भूमिपूजन किया था।

राममंदिर निर्माण शुरू होने के बाद संघ प्रमुख एक बार फिर 19 अक्तूबर को अयोध्या आ रहे हैं। संघ के इस बड़े कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। कई समितियां बनाई गई, लोगों के आवास प्रबंधन से लेकर अन्य कई व्यवस्थाओं का खाका खींचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed