फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sabotage of angry candidates in municipal

नाराज अभ्यर्थियों ने पालिका में की तोड़फोड़

Mon, 19 Sep 2016 11:05 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Mon, 19 Sep 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Sabotage of angry candidates in municipal
फैजाबाद में सोमवार को हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठी भांजकर खदेड़ती पुलिस । - फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका में संविदा पद पर सफाई कर्मचारी पद का साक्षात्कार देने पहुंचे युवाओं ने खूब उपद्रव किया। साक्षात्कार टलने से नाराज युवकों ने कर विभाग के दरवाजे और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिये। विभाग के कुछ रजिस्टरों को फाड़ डाला। ईओ कार्यालय में ताला बंद करने दौड़ी चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी श्यामा से बदसलूकी की।
विज्ञापन


हंगामा सुन आवास से बाहर आये ईओ रविशंकर शुक्ल और मुख्यमंत्री के खिलाफ खूब नारेबाजी की। हंगामा बढ़ता देख ईओ की सूचना पर पहुंची पुलिस-पीएसी ने डंडा फटकारा तो भीड़ भाग खड़ी हुई। पुलिस ने कुछ को मौके से पकड़ा भी। पालिका की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गयी है।
विज्ञापन


नगर पालिका में सोमवार से संविदा पर सफाई कर्मियों का साक्षात्कार होना था। डीएम ने अपर जिला अधिकारी नगर वीके पांडेय को कमेटी का अध्यक्ष बनाया था। तीन दिन पूर्व उनका तबादला हो गया। नयी कमेटी नहीं बनी तो पालिका के हाथ-पांव फूल गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने 19 से 21 सितंबर का साक्षात्कार  स्थगित करने व अभ्यर्थियों को रोकने के लिए 18 सितंबर को अखबारों में इश्तहार छपवाया व कार्यालय पर स्थगन की सूचना चस्पा करवा दी। मालूम हो कि पहले सोमवार से बुधवार तक प्रतिदिन एक-एक हजार कर्मियों का साक्षात्कार तय था।

सुबह सात बजे से अभ्यर्थी आने लगे थे। आठ बजते-बजते इनकी संख्या काफी बढ़ गयी। ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ल ने बताया कि अनहोनी भांप पुलिस को सूचना दी थी। रिकाबगंज और सिविल लाइन चौकी से दरोगा और सिपाही पहुंचे।


इसी बीच कुछ ने नारेबाजी तो कुछ ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद भारी संख्या में पहुंची पुलिस और पीएसी ने स्थिति काबू में की। अगली सूचना तक सभी साक्षात्कार स्थगित कर दिये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed