फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ruthless murder of couple, dead body thrown in different rooms

दंपती की निर्मम हत्या, अलग कमरों में फेंका शव

Sun, 30 May 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ruthless murder of couple, dead body thrown in different rooms
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे के किनारे स्थित चांदपुर हरिवंश गांव में खेत में घर बनाकर रह रहे अधेड़ दंपती का रक्त रंजित शव घर के अलग-अलग कमरों में मिला। पुलिस के अनुसार दोनों की किसी भारी वस्तु से सिर पर वार कर हत्या की गई।
विज्ञापन

घर की हालत देखकर लग रहा था कि मरने से पूर्व दोनों ने हत्यारों से काफी संघर्ष किया था। मृतक का दामाद रविवार सुबह जब दोनों का हालचाल लेने आया तो वारदात की जानकारी हुई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे आईजी, एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ अयोध्या समेत फोरेंसिक व डॉग स्कवॉयड ने मौके पर जांच की। पुलिस ने दामाद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की इकलौती बेटी व दामाद ने जमीन विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई है। थाना पूराकलंदर अंतर्गत चांदपुर हरिवंश गांव में रहने वाले हृदयराम कोरी (55) उनकी पत्नी मालती देवी (52) गांव के किनारे स्थित अपने खेत में मकान बनाकर रहते थे।
उनकी इकलौती बेटी कमलेश का विवाह थाना पूराकलंदर क्षेत्र स्थित मिर्जापुर निमोली मजरे खुरुमपुर निवासी राम सिंगार के साथ हुआ था। दामाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया गया कि शनिवार को दिन में कई बार फोन करने के बाद जब उसके ससुर हृदयराम कोरी का फोन नहीं उठा तो पत्नी कमलेश ने कहा कि रविवार सुबह चांदपुर हरिवंश चले जाओ और बात भी हो जाएगी, साथ ही उन्हें राशन भी पहुंचा देना।
रविवार सुबह जब दामाद चांदपुर हरिवंश अपनी ससुराल पहुंचा तो मौके का माजरा देख अवाक रह गया। घर का दरवाजा खुला हुआ था। सास-ससुर दोनों के शव अलग-अलग कमरे में खून से लथपथ क्षत विक्षत पड़े हुए थे।
उसने वारदात की जानकारी ग्रामीणों सहित ग्राम प्रधान व पूराकलंदर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पूराकलंदर पुलिस ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
मौके पर पहुंचे आईजी डॉ. संजीव गुप्ता, एसएसपी शैलेश पांडेय, एसपी सिटी विजयपाल सिंह समेत अन्य अधिकारियों व फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड ने घटनास्थल की जांच की व शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एसएसपी ने बताया कि पति-पत्नी के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई है। घर की हालत देख लगता है कि दोनों ने मृत्यु से पूर्व काफी संघर्ष किया होगा। हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों के शव अलग-अलग कमरों में फेंक दिया था।
बताया कि दामाद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। मृतका की बेटी व दामाद ने जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई है, मामले में हर पहलू को ध्यान में रख जांच की जा रही है।
मृतका की बेटी व दामाद सहित ग्रामीणों की माने तो इस हत्याकांड के पीछे रास्ता, जमीनी एग्रीमेंट सहित घर के निकट स्थित मृतक की करीब एक बीघे की बेशकीमती जमीन का विवाद नजर आ रहा है। इस जमीन पर कुछ प्रॉपर्टी डीलरों से गठजोड़ का विवाद भी सामने आ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार हृदयराम कोरी ने लगभग पांच वर्ष पूर्व अपने गांव का घर और सड़क की जमीन बेचकर खेत में मकान बनाया था। कुछ दिनों पूर्व भी उन्होंने एक बिस्वा जमीन किसी को एग्रीमेंट भी कर दी थी।

रास्ते व जमीन के विवाद से आहत होकर उसने अपने घर के सामने ही वर्ष 2016 में शिवजी का मंदिर और 2017 में लगभग 10 फीट दूरी पर दूसरा हनुमान जी का भी मंदिर बनवा डाला था। उसने अपनी इकलौती पुत्री कमलेश के नाम रजिस्टर्ड वसीयत भी कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed