{"_id":"586d39834f1c1ba37815a21c","slug":"running-campaign-to-remove-hordings","type":"story","status":"publish","title_hn":"युद्ध स्तर पर चला होर्डिंग-बैनर हटाने का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युद्ध स्तर पर चला होर्डिंग-बैनर हटाने का अभियान
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
अवैध होर्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होते ही बुधवार को जिले में प्रशासनिक मशीनरी सक्रिय हो गई। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विधान सभा चुनाव को लेकर जगह जगह लगाई गई चुनावी होर्डिंगे, पोस्टरों को हटाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो गया। कहीं कहीं पर तो खुद समर्थक होर्डिंग उतराते नजर आए।
तारुन प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र के तारुन बाजार, नन्सा, पड़ेलवा, तारापुर, आगागंज टिकरी, कमला विकास नगर, लालगंज, ककोली, रामपुरभगन, केसरूआ, ककराही मोड़, गयासपुर, बेनीगद्दौपुर, चरॉवा में तारुन थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस जवानों की मौजूदगी में जहां तहां लगी होर्डिंग्स, पोस्टर हटाने का अभियान दोपहर बाद तेजी से चला।
बैनर, पोस्टर, होर्डिग्स हटाने के अभियान में चौकी प्रभारी गयासपुर राजेश सिंह, चौकी प्रभारी रामपुरभगन रमापति सिंह, अपने अपने क्षेत्रों में जुटे रहे। तारुन थाना प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई आयोग के दिशा निर्देशों के तहत की जा रही है। इसमें किसी तरह का कोई पक्षपात नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार दोपहर आदर्श चुनाव आचार सहिंता लागू होते ही प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीएम सोहावल दीपा अग्रवाल, रौनाही थाना निरीक्षक आरपी सिंह की अगुवाई में राजस्व व सफाई विभाग के कर्मचारी सरकारी भवनों, पुलों, खंभों आदि से चुनावी पोस्टर, बैनर व होर्डिंग हटाने में जुट गए।
इनके सहयोग के लिए पावर कार्पोरेशन कर्मचारी साथ रहे। प्रशासन का यह सफाई अभियान रौनाही, पड़ाव, सोहावल चौराहा, सुचित्तागंज बाजार होते हुए नहर पुल तक चला। हाईवे के दोनों तरफ थाना क्षेत्र में राजनैतिक दलों से जुड़ी सामग्री हटवाई गई। थाने के पुलिस कर्मी खुद पोस्टर फाड़ते नजर आए।
गोसाईगंज प्रतिनिधि के अनुसार नगर के बस स्टैंड, रामगंज, कटरा सहित ग्रामीण क्षेत्रों महबूबगंज, टंडौली, अमसिन, दिलासीगंज, पौसरा आदि छोटे, बड़े बाजारों में सपा, भाजपा, बसपा, अपना दल सहित अन्य संगठनों के संभावित प्रत्याशियों के झंडे बैनर को नगर कोतवाली प्रभारी शिवाजी सिंह ने टीम के साथ उतरवाकर थाने में जमा करवा दिया। पुलिस के अलावा अन्य लोग भी अपनी होर्डिंग उतारवा कर खुद ले जाते दिखे।
पटरंगा प्रतिनिधि के मुताबिक बुधवार को पटरंगा थाना क्षेत्र में लगी चुनाव प्रचार की होर्डिंगों को पटरंगा थाना प्रभारी गजेन्द्र पाल सिंह की अगुवाई में हटवाया गया। उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे पर लगी समस्त होर्डिंगों कों हटवा दिया गया है।
इसके अलावा रौजागांव चीनी मिल से लेकर फैजाबाद व बाराबंकी जिले की सीमा तक लगी सभी चुनावी होर्डिंगों को हटवाया गया। इसके अलावा पूरेशाह लाल, मवई चौराहा, रानीमऊ चौराहा, जखौली, पटरंगा मंडी सहित सभी जगहों पर लगी चुनाव प्रचार संबधित होर्डिंगों को हटवाया गया। हैरिंग्टनगंज प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में प्रशासन व पुलिस ने सयुक्त रूप से अभियान चला कर चुनावी बैनर पोस्टर व होर्डिंग को हटवाया।
बाबाबाजार प्रतिनिधि के मुताबिक आचार संहिता प्रभावी होते ही मवई पुलिस ने जगह-जगह लगे बैनर पोस्टर हटवाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। मवई एसओ जयवीर सिंह व एसआई राजेन्द्र यादव ने मवई चौराहे सहित क्षेत्र के अन्य क्षेत्रों में लगी होर्डिंग्स को देर शाम तक हटवाते रहे। रामपुरभगन प्रतिनिधि के मुताबिक रामपुरभगन बाजार में राजनैतिक पार्टियों के लगे बैनर पोस्टर पुलिस ने हटवा दिए।
रामपुरभगन चौकी प्रभारी रमापति सिंह एवं क्षेत्रीय लेखपाल रामचंद्र कनौजियां के नेतृत्व में चले इस अभियान में बाजार सहित चरावा, केसरुआ मोड़, कनकपुर, झगरौली में बिजली के खंभों, दीवालों व छतों पर लगी चुनावी होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटावाए गए। बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बा सहित क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चला कर पुलिस ने बैनर व पोस्टर हटवाए।