फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ruby of Muzaffarpur and Shyam of Prayagraj became champions in the half marathon

हॉफ मैराथन में मुजफ्फरपुर की रूबी व इलाहाबाद के श्याम बने चैंपियन

Mon, 22 Feb 2021 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Ruby of Muzaffarpur and Shyam of Prayagraj became champions in the half marathon
अयोध्या में अवध विश्वविद्यालय से निकली हाफ मैराथन प्रतियोगिता में दौड़ लगाते प्रतिभागी। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद और उप्र एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को चतुर्थ अयोध्या हाफ मैराथन-2021 का आयोजन किया गया। 21 किमी. की इस मैराथन में 12 सौ से अधिक युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। इसमें महिला वर्ग में मुजफ्फरपुर की रूबी कश्यप और पुरुष वर्ग में प्रयागराज के श्याम चैंपियन बनें। इन्हें 25-25 हजार का नकद इनाम दिया गया। महिला-पुरूष वर्ग में पांचवें स्थान तक आने वाले अन्य धावकों को भी नकद इनाम दिया गया।
विज्ञापन

मैराथन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ओलंपियन, अर्जुन अवार्डी एवं निदेशक खेल उत्तर प्रदेश डॉ. आरपी सिंह एवं अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

यह 21 किमी हाफ मैराथन विवि परिसर से सुबह 7 बजे प्रारंभ होकर नाका बाईपास, रमकबरा ओवरब्रिज, कृष्णा पैलेस, कचहरी, डीएम आवास, सहादतगंज हनुमानगढ़ी, निर्मली कुंड तिराहा, आर्मी स्कूल, सदर चौराहे, कनौसा स्कूल, नियांवा, अंगूरी बाग, गुदड़ी बाजार होते हुए देवा हॉस्पिटल ओवरब्रिज, एनएच-27 लखनऊ-अयोध्या मार्ग, विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन के गेट से मुख्य परिसर के सेंट्रल बैंक से समापन स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं में द्वितीय स्थान पर अमरोहा की रेनू को 21 हजार, तृतीय स्थान पर रहीं मुजफ्फरपुर की अर्पिता सैनी को 15 हजार, चतुर्थ स्थान पर रहीं वाराणसी की तामसी को 11 हजार और पांचवें स्थान पर रहीं बरेली की विनीता गुर्जर को सात हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया।
पुरुष वर्ग में द्वितीय स्थान पर मेरठ के वीणू कुमार, तृतीय स्थान पर हरियाणा के सुनील कुमार, चतुर्थ स्थान पर अयोध्या के हरिओम तिवारी और पांचवें स्थान पर हरियाणा के अशोक पाल रहे।
इन्हें क्रमश: 21, 15, 11 व पांच हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया। इसके अलावा पांच अन्य पुरुष व महिला वर्ग के प्रतिभागी सपना, निशा, किरन, प्रीति, नीता, जॉनी कुमार, संतोष कुमार, विशाल, धर्मेंद्र व मनोज पाल को सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक-एक हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया।
प्रतियोगिता की शुरूआत में डोगरा रेजीमेंट की बैंड पार्टी द्वारा राष्ट्रीय धुन एवं समापन पर राष्ट्रगान की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में अतिथियों एवं प्रतियोगिता के निर्णायकों एवं सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव डॉ. मुकेश वर्मा ने किया। संचालन इं. मनीषा यादव व डॉ. निखिल उपाध्याय ने किया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि आज विश्व में सबसे ज्यादा युवा भारत में है।
देश में देखा जाए तो युवाओं की सबसे अधिक संख्या अपने प्रदेश में है। विश्वविद्यालय द्वारा इस तरह का आयोजन एक अच्छी पहल है। मैराथन का उद्देश्य खिलाड़ियों में खेल की भावना का विकास करना है।
प्रधानमंत्री की फिट इंडिया मुहिम में इस तरह की मैराथन दौड़ का महत्वपूर्ण योगदान है। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में हार जीत होती रहती है, हार से सबक लेना चाहिए।
निरंतर प्रयास करते रहने से एक दिन सफलता जरूर मिलेगी। ब्रिगेडियर डोगरा रेजीमेंट जेकेएस व्रिक ने कहा कि दुनिया के सबसे युवा देश भारत में स्पोर्ट्स सबसे अच्छी बात है। बच्चों में खेल के प्रति मजबूत धारणा बने।
यही खिलाड़ी हमारे देश का प्रतिनिधित्व करते है एवं उसका मान बढ़ाते है। निदेशक क्रीड़ा भारती अवध प्रांत अवनीश सिंह ने कहा कि खेल से चरित्र का निर्माण होता है और चरित्र से राष्ट्र का निर्माण होता है।

अर्जुन अवार्डी एथलेटिक्स गुलाब चंद्र ने कहा कि खेल का कोई जाति धर्म नहीं होता। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में द्रोणाचार्य अवार्डी जेएस भाटिया, अर्जुन अवार्डी एथलेटिक्स गुलाब चंद्र, निदेशक क्रीड़ा भारती अवध प्रांत अवनीश सिंह, पीईएफआई के जनरल सेक्रेट्री पीयूष जैन, ब्रिगेडियर डोगरा रेजीमेंट जेकेएस व्रिक, कुलसचिव उमानाथ, वित्त अधिकारी धनंजय सिंह, मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. जसवंत सिंह, प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. शैलेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

अयोध्या में अवध विश्वविद्यालय से निकली हाफ मैराथन प्रतियोगिता में दौड़ लगाते प्रतिभागी।

अयोध्या में अवध विश्वविद्यालय से निकली हाफ मैराथन प्रतियोगिता में दौड़ लगाते प्रतिभागी।- फोटो : FAIZABAD

17-अवध विश्वविद्यालय से निकली हॉफ मैराथन प्रतियोगिता के दौरान तिरंगा लेकर स्कूटी से आगे चलतीं युव

17-अवध विश्वविद्यालय से निकली हॉफ मैराथन प्रतियोगिता के दौरान तिरंगा लेकर स्कूटी से आगे चलतीं युव- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या में अवध विश्वविद्यालय से निकलने वाली हाफ मैराथन प्रतियोगिता के पूर्व दौड़ का शुभारंभ कर

अयोध्या में अवध विश्वविद्यालय से निकलने वाली हाफ मैराथन प्रतियोगिता के पूर्व दौड़ का शुभारंभ कर- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या में अवध विश्वविद्यालय से निकलने वाली हाफ मैराथन प्रतियोगिता के पूर्व प्रस्तुति देते आर?

अयोध्या में अवध विश्वविद्यालय से निकलने वाली हाफ मैराथन प्रतियोगिता के पूर्व प्रस्तुति देते आर?- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-अवध विश्वविद्यालय से निकलने वाली हॉफ मैराथन प्रतियोगिता के पूर्व कई लोगो ने इस पल को मोब?

अयोध्या-अवध विश्वविद्यालय से निकलने वाली हॉफ मैराथन प्रतियोगिता के पूर्व कई लोगो ने इस पल को मोब?- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-अवध विश्वविद्यालय से निकली हॉफ मैराथन प्रतियोगिता में दौड़ लगाते प्रतिभागी

अयोध्या-अवध विश्वविद्यालय से निकली हॉफ मैराथन प्रतियोगिता में दौड़ लगाते प्रतिभागी- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-अवध विश्वविद्यालय से निकली हॉफ मैराथन प्रतियोगिता में दौड़ लगाते प्रतिभागी

अयोध्या-अवध विश्वविद्यालय से निकली हॉफ मैराथन प्रतियोगिता में दौड़ लगाते प्रतिभागी- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-अवध विश्वविद्यालय से निकली हॉफ मैराथन प्रतियोगिता में दौड़ लगाते प्रतिभागी

अयोध्या-अवध विश्वविद्यालय से निकली हॉफ मैराथन प्रतियोगिता में दौड़ लगाते प्रतिभागी- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-अवध विश्वविद्यालय से निकली हॉफ मैराथन प्रतियोगिता में दौड़ लगाते प्रतिभागी

अयोध्या-अवध विश्वविद्यालय से निकली हॉफ मैराथन प्रतियोगिता में दौड़ लगाते प्रतिभागी- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed