फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   RTPCR test of all the people present with the President: Sabat

राष्ट्रपति के पास मौजूद रहने वाले सभी लोगों की हो आरटीपीसीआर जांच : साबत

Thu, 26 Aug 2021 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
RTPCR test of all the people present with the President: Sabat
अयोध्या राम कथा पार्क का निरीक्षण करते एडीजी जोन एसएन साबत व अन्य। संवाद - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए एडीजी जोन लखनऊ एसएन साबत ने बुधवार को नया घाट पर स्थित सरयू होटल में बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रपति भवन से प्राप्त प्रोटोकॉल व उप्र शासन द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत पालन किया जाए। राष्ट्रपति के आसपास उपस्थित सभी व्यक्तियों का आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य रूप से कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति लखनऊ से ट्रेन से 29 को पूर्वाह्न 11:30 बजे अयोध्या रेलवे स्टेशन आएंगे। तत्पश्चात हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन करेंगे। वह रामकथा पार्क भी जाएंगे। इन स्थानों पर स्थानीय व बाहर के पुलिस अधिकारियों, मजिस्ट्रेटों व अन्य कर्मचारियों की मानक अनुसार ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन

एडीजी जोन ने बताया कि रामायण कॉन्क्लेव का उद्घाटन राष्ट्रपति द्वारा रामकथा पार्क में किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल, मुुख्यमंत्री व अन्य गणमान्य उपस्थित रहेंगे। बैठक में मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल, जिलाधिकारी अनुज झा, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. वैभव शर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर विजयपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री के निरीक्षण के बाद एडीजी जोन लखनऊ एसएन साबत, एडीजी जीआरपी पीयूष आनंद, आईजी अयोध्या परिक्षेत्र डॉ. संजीव गुप्ता ने एसएसपी शैलेश पांडेय व रेल अधिकारियों के साथ बुधवार को अयोध्या स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रेन से उतरकर बाहर जाने वाले रास्ते पर चलकर देखा। राष्ट्रपति की बोगी के लगने वाले स्थान के सामने बने बुक स्टाल को हटवाने के लिए कहा।
इसके बाद वह बाहर निकलने के लिए बने रैंप पर गए, वहां शुरूआत में ही ऊबड़ खाबड़ रैंप को देखकर वह नाराज हो गए और अधिकारियों को लताड़ लगाई। रैंप के दोनों किनारों पर गंदगी देख उनका गुस्सा और बढ़ गया। एडीजी जीआरपी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल इसे ठीक कराने के निर्देश दिए। स्टेशन के बाहर निकलकर उन्होंने राष्ट्रपति के वाहन जाने वाले रास्तों को भी देखा।
वीआईपी वाहनों की पार्किंग के सवाल पर एसएसपी ने बताया कि स्टेशन परिसर के फुट ओवरब्रिज के सामने व साकेत होटल के सामने वीआईपी गाड़ियों की पार्किंग कराई जाएगी। इसके बाद वह प्लेटफार्म नंबर दो पर भी गए और यात्रियों के आने-जाने वाले रास्ते का भी निरीक्षण किया। स्टेशन पहुंचने पर उन्होंने वीआईपी गेस्ट रूम में जिले के व रेल अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर भी मंथन किया।
एडीजी जोन लखनऊ एसएन साबत ने कहा कि अधिकारियों के संग बैठक कर सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम के बारे में विचार विमर्श किया गया है। इस दौरान हर छोटी बड़ी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। एडीजी जोन लखनऊ एसएन साबत ने मौके पर मौजूद बम व डॉग स्क्वॉयड के कर्मियों से बात की। इस दौरान डॉग स्कवॉयड के सफेद कलर के डॉग को दुलारा, पुचकारा। उन्होंने कर्मियों से उसके लिए किए गए इंतजाम के बारे में पूछा। इसके बाद उन्होंने डॉग का ख्याल रखने के लिए कहा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसएसपी से नाराजगी जताते हुए कहा कि अयोध्या कोतवाली का बोर्ड कितना गंदा है। इसे साफ कराओ। कोतवाली परिसर के अंदर दीवारों पर काई जमी देखकर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि राष्ट्रपति इसी रास्ते से होकर जाएंगे और आपने इसका ख्याल नहीं रखा। उन्होंने एसएसपी को सभी छोटी-बड़ी कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed