{"_id":"58d157eb4f1c1bb6681a3d58","slug":"roster-fail-power-supply-for-seven-hours-in-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोस्टर फेल, गांवों में सात घंटे ही बिजली सप्लाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोस्टर फेल, गांवों में सात घंटे ही बिजली सप्लाई
फैजाबाद
Updated Tue, 21 Mar 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद के महबूब गंज बाजार में तार में बांधे गए बांस के डंडे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बिजली आपूर्ति के लिहाज से काफी खराब है। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती की समस्या बढ़ती ही जा रही है। निर्धारित शेड्यूल से चार से पांच घंटे कम बिजली ही ग्रामीणों को मिल पा रही है। ऊपर से आपात कटौती भी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही आपूर्ति से सर्वाधिक परेशानी किसानों को हो रही है। फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
मवई, पूराबाजार, मसौधा, कुमारगंज, खंडासा, बाबा बाजार आदि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति के हालात बेहद खराब बताए जा रहे हैं। कई-कई क्षेत्रों में सात से आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। शहर क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा पावर कार्पोरेशन स्तर पर किया जा रहा है लेकिन हकीकत इसके उलट है।
गर्मी शुरू होने के साथ सुबह से रात तक होने वाली आपूर्ति के दौरान ट्रिपिंग की समस्या आम बात है। जुड़वा शहर अयोध्या-फैजाबाद में ओवरलोड की समस्या आदि तकनीकि खराबियों से बिजली आपूर्ति कई-कई घंटे बाधित रहना आम बात है।
विज्ञापन
जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में रोस्टर के अनुसार आपूर्ति की जा रही है। शहरी क्षेत्र में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में रात साढ़े दस से सुबह साढ़े 11 बजे और दोपहर एक से शाम छह बजे 18 घंटे की आपूर्ति की जा रही है। शासन के आदेशानुसार अफसर तैनाती स्थल व मुख्यालय पर कैंप कर रहे हैं। -इं. अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम, फैजाबाद