फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Roadways workers demanded the right to contract

रोडवेज संविदा कर्मियों ने मांगा हक

Mon, 29 Feb 2016 11:41 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Roadways workers demanded the right to contract
संविदा कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को संविदा कर्मियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर सभा की। इसके बाद मांगों के निस्तारण के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


सभा में बिजली विभाग के जोन अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि संविदा कर्मियों का लगातार शोषण किया जा रहा है। इसके विरोध में अब आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


अध्यक्षता कर रहे रोडवेज संविदा कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष माधवेंद्र मिश्र ने कहा कि डीजल औसत, निर्धारित किलोमीटर आदि के नाम पर मनमानी की जा रही है। न तो समय से वेतन का भुगतान होता है और न ही समस्याओं पर ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परिवहन निगम मुख्यालय को संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपकर पारिश्रमिक प्रोत्साहन योजना तत्काल प्रभाव से लागू कराने, रवाना होने से एक घंटा पूर्व जांच के बाद ई-टिकटिंग मशीन उपलब्ध कराने, वेतन भुगतान की तिथि नियत करने, निगम हित में डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की गई है।

इसके साथ ही कर्मियों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रबंधन की वार्ता आयोजित करने की मांग की गई है।
सभा को राकेश सिंह, रमाकांत पाठक, कैलाश यादव, भूपेंद्र मिश्र, विद्यासागर वर्मा, दिलीप वर्मा, शरद मौर्या, अजीत सिंह, मनीष शुक्ल आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed