फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Roads will shine like America in UP: Gadkari

यूपी में अमेरिका जैसी चमकेंगी सड़कें- गडकरी

Fri, 07 Jan 2022 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Roads will shine like America in UP: Gadkari
अयोध्या-जीआईसी में आयोजित सभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जीआईसी मैदान में केंद्रीय सड़क व जलमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को 8698 करोड़ की लागत से चौरासी कोसी मार्ग के छह खंड में निर्माण और 5600 करोड़ से 68 किमी. लम्बे फोरलेन रिंग रोड का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की कि भाजपा की प्रदेश में सरकार बनाइए। यूपी में सड़कों के लिए पांच लाख करोड़ देंगे। यहां की सड़कें अमेरिका जैसी चमकेंगी।
कहा कि चौरासी कोसी मार्ग से आध्यात्मिक के साथ आर्थिक विकास होगा, जबकि रिंग रोड अयोध्या की तरक्की के नए द्वार खोलेगा। जनसभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि 8698 करोड़ की लागत से 84 कोसी परिक्रमा मार्ग बनने से परिक्रमार्थियों को दुर्गम पथ से गुजरना नहीं होगा।
विज्ञापन

254 किमी. इस राजमार्ग को छह खंडों में बांटा गया है। पांच खंड का अयोध्या से शिलान्यास व छठवें खंड का शिलान्यास बस्ती जनपद के मखौड़ा धाम से हो रहा है।
यह परिक्रमा मार्ग अयोध्या, बस्ती, गोंडा, अंबेडकरनगर व बाराबंकी जनपद से होकर गुजरेगा, इससे यहां के ग्रामीण क्षेत्रों का भी आर्थिक विकास होगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि श्रीराम आस्था के प्रतीक हैं। उन्होंने पुत्र, राजा, पिता व पति का जो आदर्श हमारे समाज के सम्मुख प्रस्तुत किया, उसका आज भी अनुकरण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महात्मा गांधी ने भी आदर्श राज्य रामराज को ही बताया था। यह मेरा सौभाग्य है कि अयोध्या की इस पावन भूमि पर 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का शिलान्यास कर रहा हूं।
कहा कि वचन देता हूं कि वर्ष 2023 समाप्त होने से पहले फिर अयोध्या आकर इस महा मार्ग का लोकार्पण करूंगा। कहा कि जब मैंने राजनीति में प्रवेश किया तभी मुझे अयोध्या आंदोलन से जुड़ने का अवसर मिला।
कई सालों के संघर्ष के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। यह देख मन आनंदित हो रहा है, साथ ही खुशी के आंसू भी आते हैं। इस दौरान मंच पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, सांसद लल्लू सिंह, विधायकगण वेद प्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव, गोरखनाथ बाबा, शोभा सिंह चौहान, सतीश शर्मा, वेद प्रकाश पांडेय, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय मौजूद रहे।
केंद्रीय सड़क व जलमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि चौरासी कोसी परिक्रमा पथ फोरलेन होगा। इस मार्ग की चौड़ाई 15 मीटर होगी। इसके दोनों तरफ पंच-पांच मीटर का परिक्रमा पथ बनाया जाएगा।
परिक्रमार्थियों की सुविधा के लिए इस पर घास की कालीन बिछाई जाएगी। सड़क के दोनों ओर रामायणकालीन वृक्ष लगाए जाएंगे। साथ ही हर 10 किमी. की दूरी पर रेस्ट रूम बनाया जाएगा।
जगह-जगह बेंचें लगाई जाएगी। इस मार्ग पर 23 स्थानों पर भोजनालय की स्थापना की जाएगी। जहां शुद्ध व सात्विक शाकाहारी भोजन मिलेगा। इस मार्ग पर पड़ने वाली पावन सरयू नदी पर दो पुल का भी निर्माण किया जाएगा।
गडकरी ने कहा कि अयोध्या में यातायात सुगम करने के लिए बाईपास पर 56 सौ करोड़ की लागत से 68 किमी. रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा। फोरलेन इस रिंग रोड पर चार रेलवे ओवरब्रिज, आठ फ्लाईओवर के साथ सरयू नदी पर दो पुल बनाया जाएगा।
इस रिंग रोड के निर्माण से लखनऊ-गोरखपुर आने के लिए और कम समय लगेगा। अयोध्या को ट्रैफिक जाम से भी निजात मिल जाएगी। कहा कि प्रयागराज में बन रहे पुल पर एक ऐसा टॉवर बनाया जा रहा है।
जिससे पूरे प्रयागराज का नजारा हो सकेगा। इसमें घूमने वाला रेस्टोरेंट भी बनाया जाएगा। इसी तर्ज पर अयोध्या में सरयू नदी पर बनने वाले पुल पर टॉवर बनाने की योजना है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सांसद लल्लू सिंह ने 84 कोसीय परिक्रमा मार्ग के लिए दिल्ली में प्रजेंटेशन दिया था। यह उनका स्वप्न था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पांच सालों में डबल इंजन की सरकार ने तीन लाख करोड़ की लागत से सड़कों का जाल बिछाया है।
इनमें अयोध्या से बिहार होकर नेपाल तक राम जानकी मार्ग, सारनाथ से बोधगया तक बुद्ध सर्किट, अयोध्या से चित्रकूट-रामेश्वरम तक राम वन गमन मार्ग समेत अन्य मार्ग शामिल हैं।
इसके अलावा प्रदेश में सात ग्रीन वे बनाने का प्रस्ताव है। इससे उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल रही है। विंध्यवासिनी कॉरिडोर भी बन रहा है। जनसभा के दौरान सांसद लल्लू सिंह ने उनसे अयोध्या-सुल्तानपुर-प्रतापगढ़ व अयोध्या-अंबेडकरनर-जौनपुर मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग की।
इस पर नितिन गडकरी ने दोनों फोरलेन मार्ग के निर्माण की घोषणा की। कहा कि इन सभी विकास कार्यों का श्रेय न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को है और न ही मेरा है। इसका पूरा श्रेय प्रभु श्रीराम की कृपा व अयोध्यावासियों को है, क्योंकि आपने ही हमें चुना। ताकत दी। यह सब आपकी कृपा है।
नितिन गडकरी ने कहा कि विकास के यह सब अभूतपूर्व कार्य तो अभी ट्रेलर हैं। असली फिल्म तो अब आगे पांच साल में देखी जाएगी। यदि आपका एक बार आशीर्वाद पार्टी के साथ रहेगा तो अगले पांच साल पांच लाख करोड़ की सड़क उत्तर प्रदेश में बनेगी। कहा कि दोबारा डबल इंजन की सरकार बनाइए। भारत की सड़कों को अमेरिका की सड़कों जैसा बना दिया जाएगा।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बरती गई लापरवाही की निंदा करते हुए कहा कि यह पंजाब की कांग्रेस सरकार की जानबूझकर की गई लापरवाही है।
भाजपा सरकार ने देश में सड़क क्रांति पैदा की है। आज अयोध्या का विकास देखकर छाती चौड़ी हो जाती है। मंदिर निर्माण के साथ होने वाले 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण से आध्यात्मिक ही नहीं आर्थिक सुख भी यहां के लोगों को मिलेगा।
कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर के साथ साथ अयोध्या में चिकित्सा महाविद्यालय, पर्यटन, विकास, रोजगार आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय विकास कार्य किया जा रहा है।
इसके क्रम में यहां के कुंडों का जीर्णोद्धार करना, उसमें पवित्र मां सरयू का जल भरना तथा अयोध्यावासियों के लिए ज्यादा से ज्यादा विकास की धारा बहाना प्रमुख है।

उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अन्य जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं पर भी प्रकाश दालते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

अयोध्या-जीआईसी में आयोजित सभा में बटन दबाकर विभिन्न परियोजनाओं का शिलन्यास व लोर्कापण करते केंद

अयोध्या-जीआईसी में आयोजित सभा में बटन दबाकर विभिन्न परियोजनाओं का शिलन्यास व लोर्कापण करते केंद- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-जीआईसी में आयोजित सभा में मौजूद संत-महंत व लोग

अयोध्या-जीआईसी में आयोजित सभा में मौजूद संत-महंत व लोग- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-जीआईसी में आयोजित सभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

अयोध्या-जीआईसी में आयोजित सभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed