Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Road washed away by cutting, traffic stopped by putting barriers

कटान से बह गई सड़क, बैरियर लगाकर आवागमन रोका

Thu, 22 Sep 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Road washed away by cutting, traffic stopped by putting barriers
अयोध्या-सोहावल क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने के बाद नाव से गंतव्य की ओर जाते बच्चे।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। तीन दिनों से उफनाई सरयू का जलस्तर बुधवार से घटने लगा। इसके साथ कटान तेज हो गई है। सरयू के तटवर्ती क्षेत्रों में बसे ग्रामीणों की कृषि भूमि भी कटान की चपेट में आ रही है। कई गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

गोंडा-सीमा में सोहावल-तरबगंज मार्ग कटान के चलते पानी में बह गया। जिसके चलते इस मार्ग पर ढेमवा पुल के पास पुलिस ने बैरियर लगाकर आवागमन रोका है।
सरयू लाल निशान से 50 सेमी. ऊपर जाकर एक बार फिर उतरने लगी है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक सरयू का जलस्तर बुधवार शाम 6 बजे 92.99 मीटर रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

सरयू अभी भी लाल निशान से 16 सेमी. ऊपर बह रही है। सरयू के जलस्तर में प्रतिघंटे एक सेमी. की कमी दर्ज की जा रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कटान तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक जलस्तर कम जरूर हुआ है लेकिन अभी भी उड़दावा, मुडाडिहा ,पिपरी संग्राम, सलेमपुर, पिपरी संग्राम ,उरदाहवा ,पूरे चेतन गांव में पानी भरा है।
पीड़ित परिवार भोला, ज्वाला, शंकर, रामपाल ,चंद्रपाल, गंगाशरण आदि का कहना है कि पानी कम होते ही फसलें सड़कर गिरना शुरू हो जाएंगी। जिससे मवेशियों के चारे का संकट उत्पन्न हो जाएगा।
पिपरी संग्राम गांव के निवासी संतोषी, राम परकाश, गोली, मंगरु ,जगदीश निषाद ने बताया कि अभी तक सरकार की तरफ से कोई भी सहायता नहीं दी गई।
शुजागंज प्रतिनिधि के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि जलस्तर घटने लगा है। जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा गया है। महंगू का पुरवा निवासी राज कमल यादव, संजय सिंह , गंगाराम, संतोष कुमार ने बताया कि अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने गांव में दवाओं का वितरण नहीं किया है।
संक्रामक बीमारियों के कारण छह पशुओं की मौत भी हो चुकी है। कैथी मांझा निवासी शिवकुमार, श्रीदत्तफूल, बहादुरयादव, बेनबहादुर, मौजी राम का कहना है कि बाढ़ का जलस्तर कम होने से जहां थोड़ी राहत मिली।
वहीं बीमारियां बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। बाढ़ खंड चौकी पर कैंथी माझा के छात्र पढ़ते मिले अन्य कोई कर्मचारी मौजूद नहीं रहे। सरयू की बाढ़ के चलते बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गांव माझा कला जलमग्न हो गया है। माझा कला निवासी व कक्षा आठ की छात्रा आकांक्षा यादव केडी पब्लिक स्कूल में चल रही परीक्षा देने के लिए पानी में होकर जाने को विवश दिखी।

इसी गांव की निवासी जगजीवन यादव का लड़का जल भरे मार्ग से पिता को साइकिल पर बैठा कर दवा के लिए डॉक्टर के पास ले जा रहा है। यहीं की निवासी सुनीता अपने पिता को नाव पर बिठाकर बाढ़ क्षेत्र से गुजरती दिखीं।

अयोध्या-सोहावल क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने के बाद स्कूल जाती छात्रा।-संवाद

अयोध्या-सोहावल क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने के बाद स्कूल जाती छात्रा।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

गोंडा के दत्तनगर के समीप सरयू के उफान से कटी सड़क।-संवाद

गोंडा के दत्तनगर के समीप सरयू के उफान से कटी सड़क।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed