फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   River over flow

लगातार बारिश से उफनाई सरयू

Tue, 09 Jul 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
River over flow
अयोध्या। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से सरयू अब तेजी से उफनाई रही है। सदर व रुदौली तहसील के कछार के इलाकों में हलचल है।
विज्ञापन

लहरों के हिलोरों से किनारे पर कटान तेज हो गई है। वहीं नेपाल से भी पाने छोड़े जाने के दबाव से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार सुबह तक जहां 24 घंटे में 44 सेमी. जलस्तर बढ़ा।
वहीं देर शाम 12 घंटे में प्रति घंटे एक सेमी. की रफ्तार से नदी का पानी बढ़ रहा है। इस बीच प्रशासन सतर्क हो गया है। एडीएम समेत संबंधित तहसीलों के एसडीएम व बाढ़ खंड के अधिकारियों ने टीम के साथ दौरा कर बांधों की सुरक्षा में चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पहाड़ व मैदानी इलाकों में हो रही भारी बारिश के चलते सरयू का जलस्तर उफान पर है। मंगलवार शाम 6 बजे तक सरयू का जलस्तर 90.91 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो चेतावनी बिंदु 91.73 मीटर से महज 82 सेमी. दूर है। नदी का जलस्तर एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्वहरि व रौनाही बंधे से सटे दो दर्जन गांवों में बेचैनी है। इससे सदर, रूदौली व सोहावल तहसील क्षेत्र के कछार के इलाकों में हलचल बढ़ गई है। लोग ऊंचे स्थानों की ओर पलायन की तैयारी में जुट गए हैं।
वहीं जिला प्रशासन ने भी सिंचाई विभाग व राजस्व विभाग को अलर्ट कर दिया है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक सोमवार की शाम सरयू का जलस्तर जहां 90.56 मीटर रिकॉर्ड किया गया था।
वहीं मंगलवार की शाम 6 बजे तक सरयू के जलस्तर में 35 सेमी की वृद्धि हुई और 90.91 मीटर पर रिकॉर्ड किया गया। सरयू के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के चलते प्रशासन व बाढ़ खंड विभाग भी अलर्ट हो गया। डीएम अनुज कुमार झा ने राजस्व व बाढ़ खंड को सतर्क रहते हुए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
पूरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सरयू का जलस्तर बढ़ता देख कछार के लोगों में भय व्याप्त है। जलस्तर को देखते हुए मुड़ाडीहा, पिपरी संग्राम, उरदा हवा, सलेमपुर, बलुईया, धनी का पुरवा, माझा मडना ,माझा रामपुर पुवारी सहित कई गांव के लोग बाढ़ से सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार है।
मुंड़ाडिहा के ग्राम प्रधान तेज बहादुर निषाद का कहना है कि अभी बाढ़ से कोई खतरा नहीं है, मगर तेजी से बढ़ रहे पानी से लोग अपने सामान को सुरक्षित स्थानों पर भेज रहे हैं।
शुजागंज प्रतिनिधि के अनुसार बारिश शुरू होते ही घाघरा नदी के जलस्तर में बढोत्तरी होने से रुदौली तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में लोग बाढ़ की डर से भयभीत है।
लगातार हो रही बारिश की वजह से घाघरा नदी का जलस्तर पिछले दो दिनों से तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह तक महंगू का पूरवा, कैथी माझा के ग्रामीण एक बार फिर समस्याओं से गुजरने को मजबूर हैं।

मंहगू का पुरवा के ग्रामीण राजकमल का कहना कि बाढ़ के समय तक ही सभी जनप्रतिनिधि व प्रशासन आते है, उसके बाद कोई दिखाई नही पड़ता है। बारिश शुरू होते ही ग्रामीण सुरक्षित जगहों पर जाने को मजबूर हैं। जलस्तर बढ़ने से प्रभावित ग्रामीण अपने मवेशियों को लेकर रौनाही तटबंध पर शरण लिए हैं। तहसीलदार शिवप्रसाद ने कहा कि राजस्व टीमें मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed