फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   river

लाल निशान से दो सेमी ऊपर पहुंच थमी सरयू

Sun, 12 Jul 2020 08:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
river
सरयू का जलस्तर हुआ स्थिर। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। सरयू का जलस्तर लाल निशान से दो सेमी. ऊपर पहुंच कर थम गया है। रविवार शाम पांच बजे सरयू का जलस्तर 92.75 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो लाल निशान 92.73 मीटर से दो सेमी. ऊपर है। 24 घंटे से भी अधिक समय से सरयू खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक आधी रात से सरयू के जलस्तर में फिर वृद्घि का क्रम शुरू हो सकता है। उधर, सरयू के जलस्तर में उतार-चढ़ाव से कटान का खतरा बढ़ गया है, तटवर्ती इलाकों में लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सरयू के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का क्रम विगत एक सप्ताह से जारी है। शनिवार को सरयू ने एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार लाल निशान पार किया लेकिन आधी रात के बाद सरयू लाल निशान को पार करते ही थम गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की शाम सरयू का जलस्तर लाल निशान से दो सेमी ऊपर 92.75 मीटर रिकार्ड किया गया है। उधर, कटान का भी खतरा बढ़ गया है। सरयू के इस रूख से तटवर्ती क्षेत्रों में दहशत का आलम है। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन की तैयारी में हैं।
अयोध्या जिले के करीब दर्जन भर गांव सरयू की बाढ़ के मुहाने पर हैं। प्रशासन ने भी राहत की दृष्टि से अलर्ट जारी कर दिया है। केंद्रीय जल आयोग के संजय कुशवाहा ने बताया कि जलस्तर में वृद्घि का पूर्वानुमान लगाया गया है जो कि 92.84 मीटर है ऐसे में आधी रात से पुन: जलस्तर में वृद्घि की संभावना है।

शहर के गुप्तारघाट, मीरनघाट, निर्मलीकुंड, परिक्रमा मार्ग आदि क्षेत्रों को छूकर निकल रही सरयू नदी के पानी से कटान बढ़ने लगी है। लोग घरों के सामानों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पूराबाजार, सोहावल, सदर व रूदौली क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं, इन गांवों में आवागमन के लिए नाव की व्यवस्थाकी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed