फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Revealed gang stealing mobile and cash from trucks

ट्रकों से मोबाइल व नकदी चुराने वाले गैंग का खुलासा

Tue, 07 Jun 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Revealed gang stealing mobile and cash from trucks
अयोध्या। पटरंगा पुलिस ने हाईवे पर ट्रकों से मोबाइल, नकदी समेत अन्य सामान चोरी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जिनके पास से करीब ढाई लाख की चोरी की 28 मोबाइल, मोटर साइकिल, नकदी भी बरामद की है। आरोपियों पर केस दर्ज करके उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि बीते दिनों हाईवे पर लगातार हो रही चोरियों के संबंध में केस दर्ज करके पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम जांच कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पटरंगा थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह की टीम ने रानीमऊ के पास अशरफपुर गंगरैला मोड़ के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोविंद रावत निवासी भूड़ेहरी, थाना रामसनेहीघाट, बाराबंकी व देशराज वर्मा निवासी बनीकोडर, थाना रामसनेहीघाट बाराबंकी के रूप में हुई है।
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पटरंगा थाना क्षेत्र में एक ट्रक ड्राइवर का मोबाइल व नकदी चोरी की थी। थाना असंदरा क्षेत्र में एक मोटर साइकिल भी चोरी की थी।
बताया कि आरोपियों के पास से अलग-अलग इलाकों से चोरी किये गये ढाई लाख रुपये के 28 मोबाइल फोन, चोरी गई एक मोटर साइकिल व पांच हजार नकदी बरामद हुई है।
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि उनके दो अन्य साथी अरविंद व अवधेश के साथ मिलकर वह सभी लोग ट्रकों से चोरी करते हैं। करीब 15 दिन पहले दोनों अन्य साथी जेल जा चुके हैं, जिनकी जमानत के लिए वह लोग यह मोबाइल बेचने जा रहे थे।

बताया कि आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जाएगी। गिरफ्तार करने वालों में थानाध्यक्ष पटरंगा विवेक कुमार सिंह के अलावा, उपनिरीक्षक हरिवंश यादव, जितेंद्र यादव, कमलेश कुमार सरोज, मंशाराम यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed