फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Regular yoga, stay healthy

नियमित करें योग, बने रहें निरोग

Tue, 21 Jun 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 21 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Regular yoga, stay healthy
अयोध्या में योग करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मंगलवार को शहर से लेकर गांव तक गर्मजोशी से मनाया गया। जगह-जगह योग की पाठशाला आयोजित हुई। योग साधकों ने आसन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास कराया। स्टेडियम, लॉन, आश्रम, मंदिर, स्कूल व पार्क जहां देखो, वहीं लोग योग कर रहे थे।
विज्ञापन


योगाचार्य डॉ. चैतन्य के निर्देशन में विवेक सृष्टि अयोध्या में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन हुआ। योग साधकों ने सामूहिक प्रार्थना, संधि संचालन, आसन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास कर अद्भुत छटा बिखेरी। डॉ. चैतन्य ने कहा कि यदि हम नित्य प्रति की दिनचर्या में योग साधना का समावेश नहीं करते तो यह केवल नटों का कसरत मात्र रह जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योग दिवस पर यह बड़ी उपलब्धि है कि सौ नए साधकों ने योग साधना को जीवन में अंगीकृत करने का निर्णय लिया है। सुदीप तिवारी ने सामूहिक गीतापाठ किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद केतकी सिंह, विधायक रामचंद्र यादव, पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, विशाल तिवारी, संजीव मिश्र, दिव्य प्रकाश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय स्टेडियम में पतंजलि योग पीठ की ओर से योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद लल्लू सिंह व राजकुमार दास ने किया। सांसद ने कहा कि योग चित्त की विकृतियों को रोकने के साथ ही लोगों को एक-दूसरे के प्रति जोड़ने का काम करता है। योगी रणविजय ने आसन, प्राणायाम व ध्यान कराया।

सोहावल के सुरुवारी में लगे योग शिविर का शुभारंभ कमिश्नर सूर्यप्रकाश मिश्र ने किया। कमिश्नर ने कहा कि नियमित योगाभ्यास जीवन के लिए बहुत जरूरी है। अजय सिंह ने बताया कि सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास किया। मैसानिक लाज में आयोजित शिविर में सजन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, विनोद मिश्रा, निशा गोयल, आशा, एकता आदि मौजूद रहे।

आर्ट आफ लिविंग तथा भारत स्काउट गाइड ने अमानीगंज के स्वयंवर लान में योग शिविर का आयोजन किया। अजय कुमार सिंह, अनुज वैश्य तथा कपिल चौरसिया ने योगाभ्यास कराया। शिविर में नपा चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, राजू तिवारी, अनूप मल्होत्रा, डॉ. रानी अवस्थी आदि उपस्थित थे।

रेलवे स्टेशन अयोध्या पर शीतला प्रसाद ने रेल कर्मियों को योग कराया, जिसमें अधीक्षक जीपी सिंह, एसी मिश्र, अवधेश कुमार आदि ने योग किया। फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार तिवारी ने बैरक परिसर में जवानों को तथा जीआरपी के प्रभारी थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह ने दरोगाओं व सिपाहियों को योग करवाया।

रेलवे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. चैतंय के साधक ने योग करवाया, जिसमें एके वाजपेयी, एसआरआर रिजवी आदि उपस्थित थे। छावनी क्षेत्र में योग शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें छावनी क्षेत्र के अधिकारी और जवान शामिल हुए। मंडल कारागार में भी योग की कक्षा चली।

साकेत महाविद्यालय में हुए योग शिविर में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. प्रदीप खरे, डॉ. अंजनी कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। प्रवर डाकघर कार्यालय में योग शिविर हुआ, जिसमें सत्येंद्र कुमार सिंह, गुरूभक्त सिंह आदि शामिल रहे। झुनझुनवाला पीजी कॉलेज में प्रमोद कुमार उपाध्याय ने योग कराया, जिसमें प्राचार्य डॉ. आरके श्रीवास्तव, करुणेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

गायत्री परिवार ने इंद्र बहादुर सिंंह महाविद्यालय अमानीगंज में योग शिविर का आयोजन किया, जिसमें गिरजा शंकर पांडेय ने योगाभ्यास कराया। शिविर में जयहिंद   सिंह, भवानीफेर मिश्र, देवेंद्र सिंह आदि ने योगाभ्यास किया।


गोसाईगंज के रामबली इंटरनेशनल कॉलेज और रामनारायण सरस्वती शिशु मंदिर में योग शिविर आयोजित हुआ। जय रेवती बाबा समाज सेवा ट्रस्ट के सेवादारों ने रेवतीगंज बाजार के पास साफ. सफ ाई किया। इस दौरान विनय कुमार सिंह, सूर्यभान तिवारी, नन्हकू प्रसाद, राजन पांडेय आदि मौजूद रहें ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed