{"_id":"6215361377c80c4b94189baf","slug":"regular-classes-according-to-the-time-table-prof-ravi-shankar-faizabad-news-lko619001544","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय-सारणी के अनुसार नियमित चले कक्षाएं-प्रो. रविशंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय-सारणी के अनुसार नियमित चले कक्षाएं-प्रो. रविशंकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने मंगलवार दोपहर 12 बजे परिसर के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में संचालित शारीरिक शिक्षा, समाजकार्य, एमपीएच एवं बीएससी पाठ्यक्रमों की कक्षाओं के संचालन का जायजा लिया। कुलपति ने निर्देश दिया कि विभागों में सुबह 10 बजे शाम 5 बजे तक शिक्षक व कर्मचारी उपस्थिति रहें। कक्षाएं समय-सारणी के अनुसार चलाना सुनिश्चित करें।
कुलपति ने प्रचेता भवन में हिंदी, अंग्रेजी, अवधी, भोजपुरी, जनसंचार एवं पत्रकारिता व योगोपचार विभाग का निरीक्षण किया। कक्षाओं में जाकर शिक्षकों एवं छात्रों संवाद कर कक्षा संचालन की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कक्षाओं में शत-प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य करने का निर्देश दिया।
इसके उपरांत परिसर के राहुल सांकृत्यायन भवन में एमटीए एवं एमएड विभाग का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के वक्त मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, डॉ. शैलेंद्र सिंह, गिरीश चंद्र पंत, आशीष मौर्य उपस्थित रहे।