{"_id":"646fa6d024327c3b00058491","slug":"readymade-duct-faizabad-news-c-13-1-254843-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रामपथ पर लगाए जाएंगे रेडीमेड डक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रामपथ पर लगाए जाएंगे रेडीमेड डक्ट
Thu, 25 May 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 25 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
रामपथ पर बाहर से बन कर आया डक्ट।
अयोध्या। निर्माण में सुस्ती के चलते कई सड़कों का काम तय समय पर पूरा नहीं हो सका। ऐसे में रामपथ को पूरा करने की डेडलाइन तीन माह कम कर दी गई है। पहले रामपथ को मार्च 2024 तक पूरा किया जाना था। अब इसकी डेडलाइन दिसंबर 2023 कर दी गई।
करीब 13 किलोमीटर लंबे रामपथ का काम दिसंबर तक पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने अपनी रणनीति में बदलाव कर दिया है। अब इस रूट पर पूरा स्टॉर्म वाटर ड्रेन और चार किलोमीटर का डक्ट रेडीमेड होगा। इसकी कास्टिंग बाहर करवाकर सीधे रोड पर स्थापित कर दिया जाएगा। इससे यह काम जल्दी पूरा हो सकेगा। रामपथ का निर्माण दिसंबर तक निर्माण पूरा करना शासन-प्रशासन से लेकर कार्यदायी संस्था तक के लिए बड़ी चुनौती है। उससे भी बड़ी चुनौती बरसात से पहले डक्ट और ड्रेन का काम पूरा करना है। जिस तरह से पाइप लाइनें टूटने के कारण डक्ट के गड्ढों में पानी भर जाता है। उससे डक्ट बनाने में कठिनाई हो रही है। उधर, मुख्य सचिव यह काम हर हाल में बरसात से पहले चाहते हैं। उन्होंने बरसात से पहले एक बार फिर अयोध्या का भ्रमण करने की चेतावनी भी दी है। ऐसे में अब लोक निर्माण विभाग ने बाहर से कास्ट किए गए यूटिलिटी डक्ट लगाने की तैयारी शुरू की है। खासकर उन स्थानों पर जहां मुख्य रोड रामपथ को क्रास कर रही है या फिर जहां पानी भर रहा है।
इसी तरह रामपथ के बीच में जो स्टोर्म वाटर ड्रेन बनाई जानी थी। उसे भी वहीं बनाए जाने की बजाय बाहर से पाइप मंगाकर बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड तीन के अधिशासी अभियंता अंकित गर्ग ने बताया कि यह पाइप राजस्थान, कानपुर और बाराबंकी से मंगाए जा रहे हैं। करीब चार किलोमीटर लंबाई की यूटिलिटी डक्ट भी बनी बनाई आएगी। इससे बरसात से पहले ड्रेन और यूटिलिटी डक्ट बनाने का काम पूरा हो जाएगा। उसके बाद दूसरे फेज में सड़क बनाने का काम जुलाई से शुरू होगा।