{"_id":"64de6ad5fee73b59bd09b234","slug":"rampath-water-supply-closed-faizabad-news-c-97-1-ayo1002-1279-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रामपथ पर पानी संकट ने बढ़ाए बोरिंग के रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रामपथ पर पानी संकट ने बढ़ाए बोरिंग के रेट
Fri, 18 Aug 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुनीत श्रीवास्तव
अयोध्या। निर्माणाधीन रामपथ पर बीते चार महीने से छाए जलापूर्ति संकट के चलते अब लोगों ने सबमर्सिबल लगवाना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि नगर क्षेत्र में बोरिंग करने वालों की मौज हो गई है। ऐसे में बोरिंग के रेट भी बेतहाशा बढ़ गए हैं और इसके लिए बुकिंग चल रही है। आलम यह है कि लोगों को दस से पंद्रह दिनों तक बोरिंग के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
सहादतगंज से अयोध्या नयाघाट तक चौड़ीकरण के चलते लगातार पाइपलाइनें टूट रही हैं। फरवरी से लेकर अगस्त तक निर्माणाधीन रामपथ पर रिकाबगंज हनुमानगढ़ी से लेकर अयोध्या नयाघाट तक लगभग एक हजार से अधिक जगहों पर पाइपलाइन टूट चुकी हैं। सबसे ज्यादा नियावां से लेकर साहबगंज व अमानीगंज तक पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुईं हैं। हालांकि इनकी मरम्मत भी की जा रही है। नगर निगम के जलकल विभाग के सूत्रों की मानें तो औसतन रोजाना दस से पंद्रह जगह पाइपलाइन टूटती है, जिसमें से चार या पांच की ही मरम्मत कार्यदायी संस्था करा पाती है।
निर्माणाधीन रामपथ पर लगातार तीस मोहल्लों की सवा लाख से अधिक आबादी जलापूर्ति का संकट झेल रही है। ऐसे में वर्तमान में सबमर्सिबल लगवाने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। रिकाबगंज स्थित श्याम ट्रेडर्स एंड कंपनी के लाली अग्रवाल ने बताया कि इस समय काफी संख्या में लोग बोरिंग करा रहे हैं। हमने खुद आठ स्थानों पर बोरिंग कराई है। कई जगहों पर पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
50 से अधिक घरों में लग चुका है सबमर्सिबल
बीते डेढ़ माह में रिकाबगंज से लेकर साहबगंज-अमानीगंज तक एक अनुमान के अनुसार 50 से भी अधिक लोगों ने बोरिंग करा सबमर्सिबल लगवाया है। इन लोगों का कहना है कि लगातार पानी संकट के कारण मजबूर होकर बोरिंग करानी पड़ी है। अंगूरीबाग के राधेश्याम अग्रवाल बताते हैं कि तीन दिन पहले बोरिंग कराई गई है, 42 हजार रुपये खर्च हुए। उन्होंने बताया कि लगातार रेट बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पड़ोसी ने भी बोरिंग के लिए आर्डर दिया है, लेकिन अभी नंबर नहीं आ सका है। अंगूरीबाग कालोनी निवासी महेश भट्ट ने बताया कि उन्हें बोरिंग करानी है, लेकिन अभी कोई तैयार नहीं है। सप्ताह भर का समय मांगा है।
बैठे-बैठाए 40 हजार रुपये खर्च हो गए
रिकाबगंज के मुकेरी टोला के निवासी कमल यादव बताते हैं कि उन्होंने 200 फीट की बोरिंग 40 हजार रुपये में हाल ही में कराई है। दो दिन का समय लगा और बैठे बैठाए 40 हजार रुपये भी खर्च हो गए। उन्होंने बताया कि दस दिनों तक इंतजार करने के बाद बोरिंग के लिए आदमी और मशीन मिल सकी।
तीन माह से नहीं आ रहा था पानी
अंगूरीबाग जाने वाले मार्ग पर पड़ते तेलीटोला के अदीब अब्बास ने बताया कि उनके यहां तीन महीने से पानी नहीं आ रहा था। कई शिकायतें की, लेकिन कोई लाभ नहीं मिल सका, जिससे तंग आकर करीब 120 फीट पर बोरिंग करानी पड़ी। कुल मिलाकर खर्च 36 हजार से अधिक हो गया।
सीएम के आगमन की तैयारी में व्यस्त हूं
निर्माणाधीन रामपथ पर पाइप लाइनें तो टूटी हैं, लेकिन मैं अभी यह नहीं बता सकता हूं कि कितनी बार और कहां-कहां क्षतिग्रस्त हुई हैं। अभी सीएम के आगमन की तैयारी में व्यस्त हूं। इसकी जानकारी बाद में ही दे पाऊंगा।
- अनु सिंह, अधिशाषी अभियंता, जलकल विभाग, नगर निगम
कई हफ्ते से बंद है प्रमोद वन जाने वाला मार्ग
रामपथ निर्माण के कारण अयोध्या डाकखाने से प्रमोद वन जाने वाला मार्ग कई हफ्तों से बंद है। इस कारण क्षेत्रीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सावन झूला मेले का आगाज शनिवार से होना है और इसी मार्ग से भगवान की पालकी मणिपर्वत तक जाती है। ऐसे में श्रद्धालुओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।