फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   rampath construction

Ayodhya News: निर्माण कंपनी की मनमानी प्रशासन पर भारी

Thu, 29 Jun 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 29 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
rampath construction
अयोध्या। रामपथ के निर्माण का काम देख रही कंपनी की मनमानी के चलते अब प्रशासन भी लाचार नजर आ रहा है। सहादतगंज से नयाघाट तक निर्माणाधीन रामपथ का हाल यह है कि अब इस रास्ते से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते आगामी एक सप्ताह बाद शुरू हो रहे सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान जिला प्रशासन को अग्निपरीक्षा देनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

सहादतगंज से नयाघाट तक का करीब 13 किमी. मार्ग चलने लायक नहीं रह गया है। पूरी सड़क को खोदकर दोनों किनारे डक्ट निर्माण के बाद अब बीच सड़क में नाले के लिए पाइप डाला जा रहा है। जेसीबी, पुकलैंड, डंपर, ट्रैक्टर ट्राॅलियों के चलते यह मार्ग मिट्टी के ढेर में बदल गया है। जगह-जगह गड्ढे हैं, तो कीचड़ के ढेर भी लगे हैं। ऐसे में सरयू स्नानघाट से हनुमानगढ़ी, श्रीरामजन्मभूमि तक जाने के रास्ते को एक सप्ताह में ठीक कराना प्रशासन के लिए आसान नहीं होगा। वर्तमान में नयाघाट से हनुमानगढ़ी तक के मार्ग की हालत ऐसी है कि यहां वाहन तो दूर पैदल चलना भी आसान नहीं है। बारिश के दौरान हालात और बिगड़ जाते हैं। पानी निकासी न होने से सड़कों पर पानी भरा रहता है, जिससे कहां सड़क है, कहां गड्ढे पता ही नहीं चलता। बीते तीन दिन पहले हुई बरसात में इन मार्गों पर दर्जनभर छोटे बड़े वाहन फंस गए, तो कुछ पलट गए। ज्यादातर को जेसीबी से ही निकाला गया। यही हाल भक्ति पथ का भी है, यहां निर्माण के चलते सड़कें गायब हो गई हैं, मिट्टी व कीचड़ के ढेर से होकर श्रद्घालु हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीरामजन्मभूमि दर्शन पूजन को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन




कोतवाली अयोध्या
रामनगरी का यह प्रमुख स्थल है। यहां से कई स्थानों पर जाने के लिए मार्ग है। यहां खुदी सड़कों से निकली मिट्टी कीचड़ के ढेर में बदल गई है। सड़क के ठीक सामने स्थित कोतवाली जाने के लिए लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। महज सौ कदम की दूरी पर स्थित पोस्ट आफिस तिराहे पर एक और भारी भरकम गड्ढा खुदा है, बगल से एक अस्थायी मार्ग है, जिस पर बरसात के बाद चलना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी देवकाली
अयोध्या के प्रतिष्ठित शक्ति पीठ छोटी देवकाली मंदिर पर दर्शन पूजन के लिए जाने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। यहां तिराहे पर सड़कें खुदी हैं, कीचड़ का ढेर लगा है। यहां अक्सर वाहन फंस जाते हैं।

प्रमोद वन तिराहा
मुख्य मार्ग से छोटी छावनी व अन्य मठ मंदिरों को जाने वाले इस मार्ग की हालत देख लोगों की सास फूल जाती है। गड्ढों के बीच छोटे से रास्ते को पार करते ई-रिक्शा जैसे छोटे सवारी वाहन पर बैठे लोगों की जान हलक में अटकी रहती है।


टेढ़ी बाजार
फैजाबाद से अयोध्या आने वाले मार्ग के बीच का यह प्रमुख चौराहा है। यहां से एक रास्ता श्रीरामजन्मभूमि के लिए भी जाता है। यहां पुलिस निर्माण के चलते बीच सड़क खोदी गई है, जहां कार्य चल रहा है। सड़क से निकली मिट्टी का ढेर जरा सी बारिश में कीचड़ में बदल जाता है।


रिकाबगंज हनुमानगढ़ी
शहर का यह प्रमुख मार्ग है, इसी रास्ते से होकर जिले के सभी प्रमुख सरकार विभाग, बस व रेलवे स्टेशन समेत सिविल लाइन इलाके में जाते हैं। यहां कई जगह सड़क की हालत बेहद खराब है। एक लेन बंद होने से दिन भर यहां जाम लगा रहता है।



जमीन पर उतरे अफसर, हालात देख माथे पर पसीना
बुधवार को एसएसपी राजकरन नैय्यर, एडीएम सिटी सलिल कुमार पटेल समेत लोक निर्माण विभाग व नगर निगम के अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। कोतवाली अयोध्या, छोटी देवकाली, प्रमोद वन तिराहा, पोस्ट ऑफिस मोड़, टेढ़ी बाजार आदि इलाके में मार्ग की हालत देख उन्हें भी पसीना आ गया। हाल यह रहा कि शृंगार हाट में निरीक्षण के दौरान एसएसपी, एडीएम सिटी समेत अन्य अधिकारियों ने कीचड़ से बचकर एक पतले से रास्ते पर पैदल चलकर किसी तरह निकलने का प्रयास किया। वहीं, सूत्रों के अनुुसार अधिकारियों ने निर्माण को एक सप्ताह के अंदर सड़क ठीक करने को कहा तो इस पर उसने हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed