{"_id":"6afb4baf1c1710e43604d514","slug":"in-some-places-sewer-water-flows-onto-the-road-while-in-others-there-are-piles-of-trash-in-the-drains-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-163194-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कहीं सड़क पर सीवर का पानी तो कहीं नालियों में कचरे का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कहीं सड़क पर सीवर का पानी तो कहीं नालियों में कचरे का अंबार
Tue, 17 Nov 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
35-- फोटो नीरज कुमार (अमर उजाला)--देवकाली गांव में सीवर के गंदे पानी में डूबी सड़क। अमर उजाला
अयोध्या। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावों के बीच कई इलाकों में नाले और नालियां बदहाल हैं। कहीं नाले कूड़े और प्लास्टिक से पटे हैं तो कहीं घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। देवकाली गांव में तो कई वर्षों से सड़क पर सीवर का गंदा पानी जमा है। आसपास घास उग आई है। गंदगी और दुर्गंध के बीच रहने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गंदगी के चलते कई लोग बीमार भी पड़ चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
देवकाली की स्थानीय निवासी रंजिता ने बताया कि कई वर्षों से सड़क पर सीवर का गंदा पानी बह रहा है। इसकी शिकायत कई बार की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। इसके चलते बच्चे भी कई बार बीमार पड़ चुके हैं।
शक्ति नगर में नाला कूड़े से पटा हुआ है। वहीं, शहर की पॉश कॉलोनियों में शामिल साकेतपुरी कॉलोनी में नाले-नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। कृष्णा नगर कॉलोनी में भी नालियों की सफाई नहीं होने से अक्सर सड़कों पर पानी जमा रहता है।
विज्ञापन
बेनीगंज में नाली कूड़े से पटी हुई है और आसपास भी कचरा फैला है। रीडगंज में नालियां प्लास्टिक कचरे से जाम हैं, जिससे दुकानदारों को परेशानी हो रही है। वहीं, मेवातीपुरा में नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।
शहर के अन्य इलाकों में भी कमोबेश यही स्थिति बनी हुई है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और जगह-जगह गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। इसके बावजूद सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है।
समस्या दूर कराने का दिया आश्वासन
अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव ने बताया कि सफाई के लिए लगातार टीमें काम कर रही हैं। जिन इलाकों में नालियां चोक होने या गंदगी की समस्या है, वहां की जानकारी लेकर समस्या दूर कराई जाएगी।