{"_id":"63e5418e13573e18af072687","slug":"ramnagari-made-a-high-jump-before-investment-kumbh-faizabad-news-c-13-1-82736-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: निवेश कुंभ के पहले रामनगरी ने लगाई ऊंची छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: निवेश कुंभ के पहले रामनगरी ने लगाई ऊंची छलांग
Fri, 10 Feb 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। निवेश कुंभ के पहले अयोध्या ने ऊंची छलांग लगाई है। हाउसिंग व पर्यटन सेक्टर में बूम आ गया है। लगभग ढाई हजार करोड़ से ज्यादा निवेश के प्रस्ताव इसी सेक्टर से बताए जा रहे हैं। निवेश कुंभ के आयोजन की पूर्व संध्या तक कुल 49174 करोड़ रूपये निवेश का प्रस्ताव आ गया है। इससे जिले में 56012 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना जताई गई है।
औद्योगिक निवेश को लेकर शुक्रवार को सरकार लखनऊ के ग्लोबल समिट के साथ जिले में भी निवेश कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। अयोध्या में निवेश को लेकर आकर्षण तेजी से बढ़ा है। दो दिन पहले तक यहां निवेश के लिए कुल लगभग 21 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव आए थे लेकिन आयोजन की पूर्व संध्या तक अयोध्या में निवेश को लेकर जबरदस्त उछाल आया है।
गुरुवार सुबह तक कुल 49174 करोड़ निवेश का प्रस्ताव आ गया है। इतनी तेजी से निवेश के प्रस्ताव को लेकर उद्योग विभाग के सहायक प्रबंध डॉ. एमके मौर्य कहते हैं कि पूरे देश में निवेश को लेकर जो माहौल बना और अयोध्या के प्रति लोगों के आकर्षण के साथ ही प्रदेश की नई औद्योगिक नीति में लोगों के भरोसे ने इसको पंख लगा दिए हैं।
विज्ञापन
अयोध्या में हाउसिंग व पर्यटन क्षेत्र में निवेश को लेकर बूम हैं। अकेले हाउसिंग क्षेत्र में लगभग ढाई हजार करोड़ का प्रस्ताव बताया गया है। विश्व पर्यटन नगरी के रूप में विकसित की जा रही अयोध्या में पर्यटन को भी पंख लग गए है। श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर यहां पर्यटन के क्षेत्र में भी बूम आया है।
अकेले पर्यटन के क्षेत्र में 6671.65 करोड़ निवेश के प्रस्ताव है। शहरी विकास विभाग से यहां सबसे ज्यादा 17580 करोड़ निवेश का प्रस्ताव है। हाउसिंग सेक्टर में 17747 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव है। जानकारों के मुताबिक अरबन डेवलपमेंट और हाउसिंग विभाग को मिलाकर इस सेक्टर में लगभग ढाई हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मान रहे हैं।
अब तक आए प्रस्तावों के मुताबिक निवेश से अयोध्या में 56012 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना जताई गई है। उपायुक्त उद्योग अमरेश पांडेय ने बताया कि अयोध्या में निवेश का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। बोले कि निवेशकों को कोई दिक्कत नहीं होने पाएगी।
इनसेट..
निवेश वाले शीर्षस्थ पांच विभाग
-शहरी विकास विभाग-17580 करोड़
-हाउसिंग विभाग-14747 करोड़
-पर्यटन विभाग-6671.65 करोड़
-वैकल्पिक ऊर्जा विभाग-4793
-मेडिकल हेल्थ विभाग-1063 करोड़