{"_id":"640f7311783a0de75400dd84","slug":"ramnagari-developing-as-a-world-class-city-faizabad-news-c-13-1-126243-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: विश्वस्तरीय नगरी के रूप में विकसित हो रही रामनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: विश्वस्तरीय नगरी के रूप में विकसित हो रही रामनगरी
Tue, 14 Mar 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हजारों करोड़ की योजनाओं से रामनगरी विश्वस्तरीय नगरी के रूप में विकसित हो रही है। अयोध्या ही नहीं पूरे प्रदेश में विकास की गंगा प्रवाहित हो रही है। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बनने जा रहा है। उक्त बातें नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने कहीं। वह सोमवार को सर्किट हाउस में 1616.90 लाख की लागत के 42 कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण कर रहे थे।
उन्होंने विधायक निधि से निर्मित कुल 20 परियोजनाएं जिनकी लागत 125.04 लाख व लोक निर्माण विभाग के 22 परियोजना जिसकी लंबाई 36.65 व लागत 1491.86 लाख है, का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें प्रांतीय खंड द्वारा निर्मित मुख्य रूप से पूरा बाजार के आशा भगवान बक्स महाविद्यालय से मुडाडीहा के मजरा पिपरी तक, पूराबाजार के ही कुर्की चौराहा से पिपरी तक, राम सहाय का पुरवा संपर्क मार्ग पर सीसी कार्य होगा।
इसी तरह अयोध्या के दंत धावन कुंड मार्ग कालेपित कार्य, दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय से जानकी महल तक मार्ग का क्षतिग्रस्त लेपित सतह के सुधार का कार्य, कोतवाली अयोध्या से तुलसी स्मारक सदन मार्ग, सहादतगंज से नया घाट मार्ग, देवकाली-बेनीगंज मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य आदि शामिल है। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, शिवेंद्र सिंह, रवि सोनकर, बालकृष्ण वैश्य समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।