फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramnagari again set an example of harmony

रामनगरी ने फिर कायम की सौहार्द की मिसाल

Tue, 29 Oct 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Ramnagari again set an example of harmony
अयोध्या। एक बार फिर सौहार्द की मिशाल उस समय बुलंद हुई जब अयोध्या मामले में एक दूसरे के विरुद्ध मुकदमा लड़ रहे हिंदू पक्षकार महंत धर्मदास ने मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी के आवास पर पहुंचकर उन्हें मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई दी। इकबाल ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर महंत धर्मदास का स्वागत किया। वहीं अन्नकूट पर्व पर मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने रामजन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के आश्रम पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर सौहार्द की खुशबू बिखेरी।
विज्ञापन

अयोध्या विवाद में सुनवाई पूरी हो चुकी है, फैसला सुरक्षित है माना जा रहा कि इस विवाद में अगले कुछ ही दिनों में निर्णय आ जाएगा। अयोध्या विवाद का फैसला कुछ भी आए लेकिन रामनगरी में सांप्रदायिक सौहार्द की बुनियाद एक बार फिर मजबूत हुई। हिंदू पक्षकार महंत धर्मदास ने मंगलवार को मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी के आवास पर पहुंचकर उन्हें मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर दोनों पक्षकारों ने आवाम से अपील किया कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला जो भी हो दोनों पक्ष मानें और आवाम फैसलों को लेकर शांति बनाए रखें। वहीं सोमवार को अन्नकूट पर्व पर मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने रामजन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के आश्रम पहुंचकर अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया तो सांप्रदायिक सद्भाव की नजीर देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या यूं ही सद्भाव की नगरी नहीं कही जाती इसके पीछे यहां का आपसी सामंजस्य, प्रेम व सौहार्द है। अयोध्या से पूरे देश को भाईचारे का संदेश जाए इसलिए हमने एक बार फिर साधु-संतों के साथ पर्व मनाया है। हम उनके पर्व में जाते हैं वे हमारे पर्व में आते हैं यह सिलसिला लंबे समय से चला आ रहा है। अयोध्या का माहौल तो बाहरी लोग बिगाड़ते हैं, अयोध्या में तो हर जगह सद्भाव दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed