फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramlila s is the life of Roger Ali

रोजन अली की जान है रामलीला

Wed, 21 Oct 2015 11:29 PM IST
Updated Wed, 21 Oct 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन

पेशे से टेलरिंग का काम करने वाले रोजन अली गांव की रामलीला को अपनी जान मानते है। आधुनिकता की दौड़ से अलग हटकर वास्तविकता दिखाने का इनका प्रयास रहता है। हिन्दु धर्म से जुड़ सम्पूर्ण रामकथा रोजन को कंठस्थ है।

विज्ञापन

 समाज में बढ़ते धार्मिक विद्वेष के बावजूद रोजन को यहां हिन्दू-मुस्लिम एकता का रीढ़ माना जाता है। जिनके सहारे अरथर गांव की रामलीला बीते 21 वर्षों से सम्पन्न हो रही है। दशहरा, दीपावली हो या मुहर्रम, ईद सभी त्यौहारों में रोजन की भागीदारी रहती है। साधारण परिवार में जन्में रोजन मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देते है।

विज्ञापन

सामाजिक समरसता के पक्षधर हैं। जाति, धर्म, भाषा व संस्कृति के आधार पर समाज को बांटने वालों को जवाब देने के लिए रोजन अली रामलीला के साथ एकांकी नाटकों का भी बीच-बीच में मंचन कराते है जो समाजिक एंव नैतिक मूल्यों पर आधारित होते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इस रामलीला के संयोजकों में शामिल सुरेश सिंह बाबा, जर्नादन गौड़, धूमप्रसाद, राममिलन, राकेशदूबे आदि ने बताया कि भाई चारे की प्रतीक गांव की इस रामलीला को सभी जाति धर्मों का समर्थन है। लोग आर्थिक खर्च को भी स्वेच्छा से उटाने के लिए उत्सुक रहते है। इस वर्ष रामलीला का मंचन 16 नवम्बर 2015 से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed