फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramlila of film artists will thrill in 3D technology

थ्री डी टेक्नोलॉजी में रोमांचित करेगी फिल्मी कलाकारों की रामलीला

Wed, 15 Sep 2021 01:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Ramlila of film artists will thrill in 3D technology
अयोध्या। फिल्मी कलाकारों की रामलीला इस बार थ्री डी टेक्नोलॉजी में और भव्य व आकर्षक होगी। रामलीला में अबकी बार अयोध्या के भी कलाकारों को मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन

अयोध्या के 30 कलाकार विभिन्न भूमिकाओं में राम की गाथा का मंचन करते दिखेंगे। कानून मंत्री बृजेश पाठक ने मंगलवार दोपहर अयोध्या की रामलीला का भूमिपूजन वैदिक मंत्रोच्चारों के मध्य किया।
विज्ञापन

भूमिपूजन के बाद कानून मंत्री ने कहा कि अयोध्या की रामलीला कई देशों में डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए दिखाई जाएगी। उम्मीद है कि इस बार 25 करोड़ से अधिक लोग रामलीला देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम की लीला का मंचन बहुत ही सौभाग्य की बात है। बड़े-बडे़ेे फिल्मी कलाकार रामलीला में विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे तो भगवान श्रीराम की वैश्विकता भी पुष्ट होगी।
इस बार की रामलीला ऐतिहासिक होगी। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने कहा कि मंगलवार को भूमिपूजन का कार्यक्रम हुआ है। पिछले बार की रामलीला को 16 करोड़ लोगों ने देखा था।
इस बार अयोध्या के 30 कलाकार काम कर रहें हैं। थ्री डी टेक्नोलॉजी में रामलीला की भव्यता और निखरेगी। बताया कि 6 से 15 अक्तूबर तक होने वाली रामलीला का प्रसारण प्रतिदिन रात्रि 7 से 10 बजे तक किया जाएगा।
भूमिपूजन के अवसर पर सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, महंत मैथिलीरमण शरण, जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य, महंत संजय दास, महंत रामभूषण दास कृपालु, महंत गिरीश दास, संत हेमंत दास, संत राजूदास, रामलीला कमेटी के चेयरमैन राकेश बिंदल, प्रदीप अग्रवाल, फिल्म स्टार रजा मुराद, कैप्टन राज माथुर, अवधेश पांडेय, विवेक मिश्र, सहित अन्य मौजूद रहे।
सुभाष मलिक ने बताया कि रामलीला में राम की भूमिका में राहुल गुर्जर, सीता की भूमिका में भाग्यश्री व बालि की भूमिका में राकेश बेदी दिखेंगे। कैप्टन राजमाथुर भरत की भूमिका में दिखेंगे। सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी कई भूमिका में दिखेंगे।
सांसद रवि किशन परशुराम की भूमिका में नजर आएंगे। बिंदु दारा सिंह हनुमान, शहबाज खान रावण, असरानी नारद मुनि, शक्ति कपूर अहिरावण, शीबा खान मंदोदरी, अमिता नांगिया कैकयी, अवतार गिल विभीषण के किरदार में नजर आएंगे।
अयोध्या की रामलीला का भूमिपूजन करने पहुंच कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर से प्रदेश में 350 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।
अयोध्या में आप की तिरंगा यात्रा पर कहा कि अब जब पीएम मोदी व सीएम योगी के निर्देशन में भव्य राममंदिर बन रहा है तो सभी चाहते हैं कि अयोध्या आकर रामलला का दर्शन करें।
जो लोग राममंदिर का दर्शन करने व अयोध्या आने से कतराते थे आज वही यहां आने को लालायित हैं। क्योंकि उनको लग रहा है कि प्रभु राम की कृपा के बगैर उनकी गाड़ी नहीं पार होने वाली है।
प्रभु राम व जनता दोनों जानती है कि कौन राम भक्त है और किसने राम भक्तों पर गोलियां चलाई हैं। जो दल बरसात की तरह निकल पड़े हैं आगामी चुनाव में उनका कहीं अता-पता नहीं मिलेेगा।
प्रदेेश की कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि कानून व्यवस्था पिछली सरकारों की अपेक्षा अत्यंत बेहतर है। रामलीला के भूमिपूजन के अवसर पर अयोध्या पहुंचे फिल्म स्टार रजा मुराद ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अयोध्या में रामलीला का मंचन सौभाग्य की बात है।
पिछले वर्ष 16 करोड़ लोगों ने रामलीला देखी थी। उम्मीद है कि इस बार करीब 22 करोड़ लोग देखेंगे जो विश्व कीर्तिमान बन जाएगा। कहा कि भगवान राम का चरित्र युगों-युगों तक प्रेरणादायी रहेगा।

कुछ संतों द्वारा रामलीला के विरोध पर कहा कि सबको अपनी-अपनी बात रखने का अधिकार है। हमारे देश में प्रजातंत्र है। विरोध कर रहे हैं तो कर सकते हैं।
अफगानिस्तान में तालीबानी हुकूमत के सवाल पर कहा कि बंदूक के बल पर दहशत का माहौल फैलाकर हुकूमत करना जायज नहीं है। हुकूमत करना है तो लोगों के दिलों पर की जाए, उनका विश्वास जीता जाए। भारत में कुछ लोगों द्वारा तालीबान का समर्थन करने पर कहा कि यह गलत है, आतंक का समर्थन अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed