फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramlala's court

Ayodhya News: रामलला के दरबार में आज नतमस्तक होगी महाराष्ट्र सरकार

Sun, 09 Apr 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 09 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ramlala's court
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यक्रम को लेकर हाईवे पर लगे शिवसेना के झंडे। 
अयोध्या। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की बागडोर संभालने के बाद सीएम एकनाथ शिंदे पहली बार अयोध्या के दौरे पर आ रहे हैं। वे रविवार दिन में 12 बजे अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दरबार में शीश नवाएंगे और आरती भी उतारेंगे। सीएम शिंदे के साथ उनके 13 मंत्री और सांसद व विधायक समेत 50 लोग रामनगरी आ रहे हैं। इसके अलावा नगर सेवक और शिवसेना कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शिंदे का हेलीकाॅप्टर सुबह 11 बजे रामकथा पार्क स्थित अस्थायी हैलीपैड पर उतरेगा। यहां से मुख्यमंत्री काफिले के साथ हाईवे से होते हुए पंचशील होटल पहुंचेंगे जहां से वे हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए निकलेंगे। हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद रामलला के दरबार में अपनी कैबिनेट संग माथा टेकेंगे। साथ ही मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कायोँ को भी देखेंगे। मंदिर निर्माण कार्य दिखाने के लिए रामजन्मभूमि परिसर में विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। वे मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार रामलला की आरती उतारेंगे।
विज्ञापन

यहां से वे वापस पंचशील होटल पहुंचेंगे जहां पत्रकार वार्ता के बाद वे दोपहर तीन बजे लक्ष्मण किला जाएंगे। यहां वे समारोह में शामिल होकर संत-धर्माचार्यों का आशीर्वाद लेंगे। लक्ष्मण किला में कार्यक्रम के लिए मंच भी बनाया जा रहा है। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जब पहली बार आए थे तब भी उन्होंने लक्ष्मण किला में आयोजित समारोह में हिस्सा लिया था। अब शिंदे यहां आशीर्वाद समारोह में शामिल होंगे। सीएम शिंदे 1051 बत्ती की मां सरयू की आरती उतारने के बाद सड़क मार्ग से वापस लखनऊ जाएंगे। सीएम के स्वागत के लिए आठ हजार शिवसैनिक अयोध्या पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि मुख्यमंत्री शिंदे के साथ करीब तीन हजार शिवसैनिक आ रहे हैं तो करीब पांच हजार शिवसैनिक रेल मार्ग से शनिवार की देर रात तक अयोध्या पहुंच जाएंगे। अयोध्या पहुंचने पर शिवसैनिक अपने नेता का भव्य स्वागत करने की तैयारी में हैं। पूरी अयोध्या को शिवसेना के पोस्टर, बैनर और होर्डिंग से पाट दिया गया है।


सीएम शिंदे के साथ अयोध्या आ रहे 13 मंत्री
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ उनकी सरकार के 13 मंत्री भी आ रहे हैं। शिंदे के साथ राजस्व मंत्री श्रीराधाकृष्ण विखे पाटिल, ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश मज्जन, शिक्षामंत्री दीपक केसरकर, जलआपूर्ति मंत्री गुलाबराव पाटिल, उद्योग मंत्री उदय सामंत, पोर्ट मंत्री दादाजी भुसे, स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत, कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार, आबकारी मंत्री सभुराजे देसाई, खाद्य मंत्री संजय राठौड़, उद्यान मंत्री सांदीपन भुमारे, मंत्री रवींद्र चवन व श्रम मंत्री सुरेश खाड़े रामनगरी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed