{"_id":"6213e96807e6cf1f4324c50f","slug":"ramlala-s-visitors-started-increasing-when-the-corona-infection-decreased-faizabad-news-lko61886505","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसभाओं व रोड शो से योगी बनाएंगे माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसभाओं व रोड शो से योगी बनाएंगे माहौल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। सीएम योगी जिले में जनसभा व रोड शो कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे। सीएम योगी जहां 22 फरवरी को मिल्कीपुर व बीकापुर में जनसभा करेंगे तो वहीं 24 फरवरी को अयोध्या में रोड शो प्रस्तावित है।
जिले में सभी पांच विधानसभाओं में कमल खिलाने को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। स्टार प्रचारकों की टीम भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जहां मतदाताओं को साधने की कोशिश कर रही है।
वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का भी काम किया जा रहा है। पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, डिप्टी सीएम डॉ.दिनेश शर्मा, सांसद बृजभूषण शरण सिंह, पूर्व सांसद विनय कटियार, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.महेश शर्मा, अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल सहित अन्य कई नेताओं की जनसभाएं, बैठकें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
अब सीएम योगी आदित्यनाथ जिले की तीन विधानसभा सीटों में जनसभा व रैली कर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास करेंगे। भाजपा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी को मिल्कीपुर में भाजपा प्रत्याशी बाबा गोरखनाथ के पक्ष में पांच नंबर चौराहा इनायतनगर में जनसभा करेंगे।
बीकापुर के आरडी इंटर कॉलेज में बीकापुर के भाजपा प्रत्याशी डॉ.अमित सिंह चौहान के पक्ष में जनसभा कर माहौल बनाएंगे। साथ ही 24 फरवरी को सीएम योगी रामनगरी में टेढ़ीबाजार से राम की पैड़ी तक रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी वेदप्रकाश गुप्ता को जिताने की अपील करेंगे।