फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ramlala

फैसला आने के बाद रामलला के चढ़ावे में दो गुना वृद्धि

Sun, 16 Feb 2020 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
ramlala
अयोध्या। रामलला के हक में गत नौ नवंबर को सुप्रीम कोर्ट से निर्णय आने के बाद रामलला के चढ़ावे में भी बड़ी वृद्धि हुई है। फैसले से पूर्व रामलला का चढ़ावा औसतन छह लाख रुपये मासिक था जो फैसले के बाद बढ़कर दस लाख रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

अयोध्या में दिव्य-भव्य राममंदिर निर्माण की कल्पना से रामभक्त उत्साहित हैं। राममंदिर निर्माण के लिए हाल ही में ट्रस्ट बना है, अभी ट्रस्ट की बैठक भी नहीं हुई है, बावजूद इसके राममंदिर निर्माण के लिए बड़ी संख्या में दान दाता सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ रामलला मंदिर में चढ़ावे में भी फैसला आने के बाद से डेढ़ से दो गुना वृद्धि हो गयी है। रामजन्मभूमि के अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास बताते हैं कि रामलला का दानपात्र हर 15 दिन के अंतराल पर खोला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार माह की पांच तारीख को और दूसरी बार 20 तारीख को। 9 नवंबर को फैसला आने के बाद पहली बार 20 नवंबर को दानपात्र खोला गया तो छह लाख से अधिक रुपये निकले।
जहां गत दो-तीन वर्षों से प्रत्येक 15 दिन पर रामलला के दानपात्र से औसतन पौने तीन से सवा तीन लाख लाख रुपये ही निकलते थे। आचार्य सत्येंद्र दास बताते हैं कि फैसला आने के बाद छह बार रामलला का दानपात्र खोला जा चुका है और हर बार फैसले से पूर्व के मुकाबले तकरीबन डेढ़ से दो गुना अधिक राशि दानपात्र से निकली।

20 नवंबर के बाद पांच दिसंबर को रामलला के दानपात्र से पांच लाख रुपये निकले। इसके बाद के पखवारे में तीन लाख 24 हजार रुपये निकाले गए। पांच जनवरी को जब दानपात्र खुलाए तब चढ़ावे में पुन: तीव्र वृद्धि दर्ज की गई और इस पखवारे चढ़ावे की राशि छह लाख तक जा पहुंची। 20 जनवरी को दानपात्र से पांच लाख और पिछली बार यानी छह फरवरी को चढ़ावे की राशि चार लाख 89 हजार गिनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed